IND vs SL: दो लगातार चौके खाने के बाद बिखेर दी बल्लेबाज की गिल्लियां, कुछ ऐसा रहा शिवम मावी का डेब्यू
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में शिवम मावी ने शुरुआती दो ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। शिवम मावी का यह टी20 डेब्यू मैच है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी ने पहले ही ओवर में अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल कर लिया। शिवम मावी ने श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पाथुम निसंका को अपना मेडन विकेट बनाया। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने श्रीलंकाई पारी का दूसरा ही ओवर शिवम मावी को थमा दिया। इंटरनेशनल डेब्यू का प्रेशर होने के बावजूद शिवम मावी ने पहले ओवर में सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन कुसल मेंडिस ने उनके पहले ओवर में दो चौके जड़ दिए। इसके बाद मावी ने वापसी की और निसंका की गिल्लियां बिखेर दीं।
कुछ ऐसा था शिवम मावी का पहला ओवर
शिवम मावी ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच के पहले ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। शिवम मावी ने ओवर की पहली गेंद बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी की। इस गेंद पर कोई रन नहीं आया। इसके बाद ओवर की दूसरी और तीसरे गेंद पर मेंडिस ने दो चौके जड़ दिए। दो बाउंड्री खाने के बाद मावी ने फील्ड में कुछ बदलाव किया और गेंद करने से पहले कुछ देर का ठहराव लिया। ओवर की पांचवीं गेंद पर मावी ने निसंका के स्टंप्स बिखेर दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया।
दूसरे ओवर में भी दो चौके के बाद मावी को मिला विकेट
शिवम मावी ने इसके बाद अपने अगले ओवर में भी कुछ ऐसा ही किया। मावी के अगले ओवर में कुछा ऐसा ही सीन देखने को मिला। शिवम मावी के अगले ओवर में भी धनंजय डी सिल्वा ने दो चौके लगातार मारे और इसके बाद ओवर की पांचवी गेंद पर मावी ने धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया। गेंद बल्ले का लीडिंग किनारा लेकर हवा में गई और मिड ऑन पर संजू सैमसन ने कैच पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications