IND vs SL: संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 से हो सकते हैं बाहर, बड़ी वजह सामने आई

संजू सैमसन पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। बैटिंग में वह फ्लॉप रहे थे। इसके बाद फील्डिंग में भी वह अच्छा नहीं कर पाए थे।

Sanju Samson

IND vs SL, Sanju Samson: श्रीलंका के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला करीबी अंतर से जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर नहीं आई है। टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी संजू सैमसन पुणे में होने वाले अगले मैच के लिए टीम के साथ नहीं गए हैं। इसका मतलब है कि वह गुरुवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच से बाहर हो सकते हैं। चोट के कारण सैमसन टीम के साथ नहीं गए हैं। अगले मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। फ़िलहाल उनके बाहर होने की खबर नहीं आई है लेकिन चोट की खबर जरूर आई है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार संजू सैमसन के घुटने में हल्की चोट लगी है और वह टीम के साथ पुणे नहीं गए हैं। यह भी कहा गया है कि पथुम निसंका का कैच लेने के दौरान उनको यह चोट लगी है। सैमसन इस कैच को पकड़ने के बाद हाथ में नहीं रख पाए थे और निसंका आउट होने से बच गए थे। हालांकि मैच के दौरान सैमसन को फील्डिंग करते हुए देखा गया था लेकिन उनके घुटने में बाद में सूजन आ गई। इस वजह से अगले मैच में उनका खेलना मुश्किल हुआ है।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या पारी का पहला ओवर डाल रहे थे और निसंका बैटिंग कर रहे थे। दूसरी ही गेंद पर मिडऑफ़ के क्षेत्र में सैमसन के पास कैच आया था। उन्होंने डाइव लगाते हुए इसे पकड़ा लेकिन नीचे गिरते समय यह टपक गया। हार्दिक पांड्या को इससे काफी निराशा हुई लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा।

भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को मुकाबले में 2 रनों से हरा दिया था। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 162 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम अंतिम गेंद तक 160 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+