IND vs SL: रोहित शर्मा ने एशिया कप जीतकर दी प्रतिक्रिया, जानें उन्होंने क्या कहा
Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने एशिया कप में श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में हराते हुए खिताबी जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से पराजित करते हुए आठवीं बार एशिया कप का खिताब हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने खिताबी जीत के बाद टीम को लेकर बयान दिया है।
भारतीय कप्तान ने कहा कि यह शानदार प्रदर्शन था, खासकर फाइनल मैच में आकर इस तरह खेलने से टीम की मानसिकता का पता चलता है। हमारे तेज गेंदबाज काफी सालों से कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनको इसका इनाम मिलता हुआ देखना काफी ख़ुशी की बात है। इस तरह की जीत लम्बे समय तक संजोकर रखी जाएगी।

सिराज को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि गेंद इतनी हरकत करेगी, इसके बारे में मैंने नहीं सोचा था। यह खिलाड़ी के कौशल से भी होता है। काफी गेंदबाजों को आप हवा में गेंद को इस तरह हिलाते हुए नहीं देखते। अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने हिस्सा का अच्छा खेल दिखाया। इस सीरीज से हमें जो भी मिल सकता था, हमने लिया और इस तरह का आत्मविश्वास मिलना काफी ख़ुशी की बात है।
गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद सिराज की घातक गेंदबाजी ने सब कुछ तबाह कर दिया। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में श्रीलंका के चार खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखा दी। सिराज ने स्विंग के दम पर श्रीलंका के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और रन बनाने का मौका नहीं देते हुए कुल 6 विकेट अपने नाम किये।
सिराज के आलवा हार्दिक पांड्या ने भी अच्छा कार्य किया। पांड्या ने अंतिम बल्लेबाजों को आउट करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। बुमराह को भी एक विकेट मिला। श्रीलंका का पहला विकेट जसप्रीत बुमराह ने ही हासिल किया था। बाद में सिराज और पांड्या ने काम पूरा कर दिया था। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एशिया कप में आठवीं बार खिताबी जीत हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications