बचपन के हीरो के हाथों मिली 100वीं टेस्ट कैप, वायरल हुई कोहली और द्रविड़ की ये पुरानी फोटो

नई दिल्ली, 4 मार्च: क्रिकेट में विराट कोहली का सफर बहुत ही शानदार तरीके से चला है। कोहली ने जिस राहुल द्रविड़ को देखते हुए अपना खेल शुरू किया था आज वही द्रविड़ हेड कोच के रूप में उनके सामने हैं और कोहली उनके हाथों से अपने 100वें टेस्ट मैच को खेलने के मौके पर स्पेशल कैप भी हासिल कर रहे हैं। द्रविड़ ने इस मौके पर राहुल द्रविड़ को अपना बचपन का हीरो बताया है। जब मोहाली के पीसीए स्टेडियम में बीसीसीआई ने विराट कोहली को सम्मानित करने का फैसला किया तब उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी खड़ी थी।

कोहली-द्रविड़ की पुरानी फोटो वायरल

कोहली-द्रविड़ की पुरानी फोटो वायरल

राहुल द्रविड़ इन दोनों के सामने थे और उन्होंने कोहली की तारीफ की। पूर्व कप्तान ने बताया कि विराट कोहली इस सम्मान के पूरी तरह से हकदार है। विराट कोहली ने इस मौके पर याद किया कि उनके घर में आज भी द्रविड़ के साथ वह तस्वीर है। जब वे अंडर-15 टीम का हिस्सा थे। उस तस्वीर में विराट कोहली राहुल द्रविड़ को देख रहे हैं और कोहली ने बताया- मैं आपके साथ तस्वीर लेते हुए खुश था और आपको देख रहा था और आज 100वीं टेस्ट कैप आप से मिली है इसलिए मुझे मानना होगा कि मेरा यह सफर वाकई में शानदार रहा है।

आरसीबी ने शेयर की फोटो-

विराट कोहली की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वह तस्वीर शेयर भी की है जिसमें जिसके बारे में विराट कोहली बात कर रहे हैं। आप इस फोटो में राहुल द्रविड़ को अपने युवा दिनों के दौरान देख सकते हैं और विराट कोहली कैप लगाए हुए साइड में खड़े होकर द्रविड़ को देख रहे हैं। विराट कोहली इन दिनों अपनी किशोर अवस्था में है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह तस्वीर शेयर की है और विराट कोहली की यात्रा को सलाम ठोका है।

शतक के लिए फिलहाल फैंस का इंतजार फिर बढ़ा-

शतक के लिए फिलहाल फैंस का इंतजार फिर बढ़ा-

हालांकि बेटिंग में विराट कोहली ने एक बार फिर अपने फैंस का इंतजार लंबा बढ़ा दिया है क्योंकि वह 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आउट होने से पहले विराट कोहली बहुत अच्छे दिखाई दे रहे थे लेकिन वह बाएं हाथ के स्पिनर लसित की चमत्कारी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। विराट ने आउट होने से पहले 76 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके भी लगाए। इससे पहले इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो काफी हद तक सही भी साबित हुआ लेकिन रोहित 28 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेलकर लहिरु कुमारा की बॉल पर आउट हो गए। मयंक अग्रवाल को भी बाएं हाथ के स्पिनर ने 30 रनों के स्कोर पर आउट किया जबकि तीसरे नंबर पर आए हनुमा विहारी ने 128 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली और विश्वा फर्नांडो की बॉल पर आउट हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+