IND vs SL ODI Series: पहले मैच में कैसी होनी चाहिए भारत की रणनीति, अजय जडेजा ने दिया अपना आकलन
अजय जडेजा ने बताया है कि श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में टॉप के 7 बल्लेबाजों र टीम इंडिया की क्या रणनीति होनी चाहिए।

IND vs SL ODI Series: वनडे विश्व कप 2023 के लिए अपनी तैयारियों को मार्क करते हुए टीम इंडिया साल की पहली वनडे सीरीज खेलने जा रही है। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज का आगाज मंगलवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 10 जनवरी होगा जहां पर सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से टीम में अनुभव वापस आएगा। कप्तान के तौर पर रोहित की वापसी होगी और कुल मिलाकर बुमराह और पंत की गैर मौजूदगी के बावजूद ये काफी हद तक वो भारतीय टीम होगी जिसकी तसवीर हमारे जेहन में अक्सर मौजूद रहती है।
राहुल, रोहित और कोहली की वापसी का मतलब यह भी है कि भारतीय टीम को प्लेइंग 11 चुनने के लिए कुछ मेहनत जरूर करनी पड़ेगी। पहले एकदिवसीय मैच से पहले, पूर्व भारतीय क्रिकेटर, अजय जडेजा ने बताया है कि इस प्लेइंग 11 के शुरुआती सात बल्लेबाज कैसे हो सकते हैं।
जडेजा ने क्रिकबज को बताया, आप कभी भी सभी सात बल्लेबाजों का इस्तेमाल नहीं करते। 7 और 8 नंबर पर आपको 20 के औसत वाले बल्लेबाज मिलेंगे। नंबर 7 के बल्लेबाजी पर आने पर आपने भारत को कितनी बार जीतते हुए देखा है? हां जब हमारे 5-7 विकेट गिर गए हों तो यह अलग बात है। यह एक आक्रामक खेल है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, इशान किशन, सूर्यकुमार, श्रेयस अय्यर और नंबर छह पर हार्दिक। इन सभी का औसत 45-50 से अधिक है। तो अगर वे चलते हैं 300 रन कहीं नहीं गए। जैसा कि पिछले टी20 मैच (राजकोट में) में हुआ था। आपके पास सात बल्लेबाज थे, आपने कितना इस्तेमाल किया?"
इसी बीच प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि भारत शुरुआती मुकाबले में ईशान किशन की जगह पर शुबमन गिल के साथ बैटिंग करने उतरेगा। इस सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बावजूद अजय जडेजा का मानना है कि मेन इन ब्लू आगामी श्रृंखला जीतने के लिए पसंदीदा होंगे क्योंकि लंका भी सफेद गेंद फॉर्मेट में भारत को मैच नहीं कर पा रही है।
जडेजा ने कहा, "अगर रोहित, कोहली, सूर्यकुमार यादव स्कोर नहीं कर पा रहे हैं तो नंबर सात कहां से कर लेगा। मुझे लगता है अभी भी सोच यही है गेम में जितना गहरा जाएंगे उतना ही ये बेहतर होगा। श्रीलंका की टीम के पास भारत को मैच करने वाली बॉलिंग और बैटिंग नहीं है। यहां तक की जब आपने टी20 में भी बड़े स्कोर बनाए तब श्रीलंका आपसे मुकाबला नहीं कर पा रही थी।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications