IND vs SL: भारत-श्रीलंका के मैच में बल्लेबाजों को नहीं टिकने देंगे ये गेंदबाज, ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट

India vs Sri Lanka, Super Fours, 4th Match: भारत और श्रीलंका 12 सितंबर को कोलंबो में सुपर 4 स्टेज के चौथे मैच में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका ने सुपर-4 का अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 21 रन से जीता था, जबकि भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ। आइए जानते हैं कि श्रीलंका बनाम भारत के मैच में कौन तीन गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटका सकते हैं।

मथीशा पथिराना
श्रीलंका के घातक गेंदबाज मथीशा पथिराना को 'बेबी मलिंगा' भी कहा जाता है। पथिराना के पास दबाव में महत्वपूर्ण विकेट निकालने के कौशल में महारत हासिल है। पथिराना एशिया कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। टूर्नामेंट में वह अपने नाम अब तक आठ विकेट कर चुके हैं। पूरी उम्मीद है कि भारत के खिलाफ भी गेंदबाज अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगा।

Mathisha Pathirana Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव
टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2023 के सुपर 4 स्टेज में पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए। कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले वनडे 5 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने पाकिस्तान को फॉर्मेट में उनकी सबसे बड़ी हार दिलाने में मदद की। भारत बनाम श्रीलंका के मैच में भी कुलदीप यादव की जादुई गेंदबाजी का एक बार फिर कमाल देखने को मिल सकता है।

जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के सुपर-4 स्टेज मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। बुमराह ने पांचवें ओवर में इमाम उल के रूप में अहम विकेट गिराकर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। इस मुकाबले में बुमराह की घातक गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका बनाम भारत के मैच में बुमराह एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+