Ind vs SL Live Score: श्रीलंका ने भारत को दूसरे टी20 में हराया, सीरीज में की बराबरी

Ind vs SL 2nd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Live Cricket Score in Hindi: भारतीय टीम दूसरे मैच में हार गई, अब सीरीज का निर्णय अंतिम टी20 मैच में होगा।

IND vs SL

Live Cricket Score | Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi News Updates: श्रीलंका ने पुणे में दूसरे टी20 मुकाबले को 16 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गए। अब अंतिम मैच में सीरीज का निर्णय होना है। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8 विकेट पर 190 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने भारत के लिए अर्धशतकीय पारियां खेली।

भारत के खिलाफ पुणे में दूसरे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। श्रीलंका ने तेज शुरुआत करते हुए पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। कुसल मेंडिस ने 27 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। शनाका ने 20 गेंदों में अर्धशतक जमाया। उमरान मलिक ने भारतीय टीम के लिए 3 विकेट झटके।

LIVE Feed
Jan 05, 2023, 11:06 PM IST

दसुन शनाका प्लेयर ऑफ़ द मैच

श्रीलंका के लिए तूफानी फिफ्टी जड़ने वाले दसुन शनाका को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
Jan 05, 2023, 10:43 PM IST

श्रीलंका ने मैच अपने नाम किया

शिवम मावी 26 रन बनाकर आउट, भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन बनाए, श्रीलंका ने 16 रनों से मैच जीता.
Jan 05, 2023, 10:41 PM IST

अक्षर पटेल आउट

अक्षर पटेल ने स्ट्रेट खेला लेकिन वहां सीमा रेखा पर कैच पकड़ लिया गया, अक्षर पटेल 31 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए, स्कोर 189/7
Jan 05, 2023, 10:37 PM IST

19 ओवर का खेल समाप्त

भारतीय टीम के पास एक ओवर का खेल बचा है और स्कोर 6 विकेट पर 186 रन है, अंतिम ओवर में 21 रन चाहिए.
Jan 05, 2023, 10:31 PM IST

18 ओवर समाप्त हुए

भारतीय पारी के 18 ओवर समाप्त हुए, स्कोर 6 विकेट पर 174 रन. शिवम मावी ने 2 छक्के और 1 चौका इस ओवर में जड़ा
Jan 05, 2023, 10:30 PM IST

शिवम मावी ने जड़ा छक्का

मावी ने छोटी गेंद को पुल करते हुए इसे सीमा रेखा से बाहर छह रन के लिए भेजा, स्कोर 164/6
Jan 05, 2023, 10:19 PM IST

भारत का छठा विकेट गिरा

सूर्यकुमार यादव इस बार आउट हो गए, हवाई शॉट जड़ने का प्रयास किया और लॉन्गऑन पर कैच हुए, यादव ने 36 गेंद में 51 रन बनाए, भारत का स्कोर 148/6
Jan 05, 2023, 10:16 PM IST

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव ने भी छक्के से फिफ्टी पूरी की, बेहतरीन बल्लेबाज का प्रदर्शन
Jan 05, 2023, 10:12 PM IST

अक्षर पटेल की फिफ्टी

अक्षर पटेल ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला अर्धशतक, 20 गेंदों में की फिफ्टी पूरी
Jan 05, 2023, 10:08 PM IST

14वें ओवर से आए 26 रन

हसारंगा के इस ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार तीन छक्के जड़े, एक छक्का सूर्यकुमार यादव ने भी लगाया, भारत का स्कोर 5 विकेट पर 124 रन
Jan 05, 2023, 10:04 PM IST

अक्षर पटेल का तीसरा छक्का

अक्षर पटेल ने हसारंगा को लगातार तीसरा छक्का जड़ दिया, छक्कों की हैट्रिक पूरी की
Jan 05, 2023, 10:03 PM IST

भारत के 100 रन पूरे

अक्षर पटेल ने छक्के से भारत का सैकड़ा पूरा किया, इसके बाद एक और छक्का लगाया, दो बैक टू बैक छक्के, टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 110 रन.
Jan 05, 2023, 9:56 PM IST

12 ओवर हुए पूरे

भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 85 रन है, अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं.
Jan 05, 2023, 9:48 PM IST

10 ओवर हुए समाप्त

भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट पर 64 रन है, श्रीलंका ने मजबूत पकड़ बनाई है
Jan 05, 2023, 9:43 PM IST

भारत का पांचवां विकेट गिरा

पिछले मैच के स्टार दीपक हूडा और हुए, उन्होंने 9 रन बनाए, भारत का स्कोर 57/5
Jan 05, 2023, 9:41 PM IST

9 ओवर समाप्त हुए

भारतीय पारी के 9 ओवर समाप्त होने के बाद स्कोर 4 विकेट पर 57 रन है, सूर्यकुमार और हूडा क्रीज पर हैं.
Jan 05, 2023, 9:31 PM IST

7 ओवर पूरे

भारतीय पारी के 7 ओवर पूरे हुए हैं, स्कोर 4 विकेट पर 47 रन है, अभी काफी लम्बा सफर है.
Jan 05, 2023, 9:21 PM IST

भारत का चौथा विकेट गिरा

हार्दिक पांड्या भी आउट होकर पवेलियन गए, करुणारत्ने ने उनको विकेटकीपर के हाथों कैच कराया, पांड्या ने 12 रन बनाए.
Jan 05, 2023, 9:16 PM IST

4 ओवर हुए पूरे

4 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 28 रन है, श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी
Jan 05, 2023, 9:08 PM IST

भारत का तीसरा विकेट गिरा

राहुल त्रिपाठी भी आउट हुए, कीपर को कैच देकर चलते बने त्रिपाठी, भारत का स्कोर 21/3, त्रिपाठी ने बनाए 5 रन
Jan 05, 2023, 9:06 PM IST

भारत को लगा दूसरा झटका

शुभमन गिल मिडऑन पर कैच देकर चलते बने, गिल ने महज 5 रन बनाए, रजिता को दूसरी सफलता
Jan 05, 2023, 9:04 PM IST

राहुल त्रिपाठी की तेज शुरुआत

डेब्यू कर रहे त्रिपाठी निडर होकर खेल रहे हैं, उन्होंने रजिता को लगातार दो चौके जड़े हैं, हालांकि इनमें एक चौका लेग बाय दिया है अम्पायर ने
Jan 05, 2023, 9:00 PM IST

भारत का पहला विकेट गिरा

ईशान किशन 2 रन बनाकर आउट हुए, उनको रजिता ने चलता किया, टीम इंडिया का स्कोर 12/1
Jan 05, 2023, 8:58 PM IST

भारतीय पारी शुरू

शुभमन गिल और ईशान किशन की अच्छी शुरुआत, भारत का स्कोर 1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन
Jan 05, 2023, 8:47 PM IST

भारत को तेज शुरुआत चाहिए

श्रीलंका से मिले 207 रनों का पीछा करने के लिए टीम इंडिया को पावरप्ले का सदुपयोग करना पड़ेगा, एक तेज शुरुआत भारतीय ओपनरों को करनी होगी.
Jan 05, 2023, 8:42 PM IST

20 ओवर में श्रीलंका का विशाल स्कोर

शनाका ने 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ी, श्रीलंका ने 6 विकेट पर 206 रनों का स्कोर खड़ा किया.
Jan 05, 2023, 8:38 PM IST

19 ओवर समाप्त हुए

श्रीलंका की पारी का एक ओवर और बचा है, 19 ओवर समाप्त होने के बाद स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन है.
Jan 05, 2023, 8:30 PM IST

श्रीलंका की पारी के 18 ओवर पूरे

18 ओवर पूरे होने के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 168 रन है. कप्तान शनाका और करुणारत्ने क्रीज पर खड़े हैं.
Jan 05, 2023, 8:18 PM IST

श्रीलंका का छठा विकेट गिरा

उमरान मलिक ने हसरंगा को आते हे क्लीन बोल्ड कर दिया, श्रीलंका का स्कोर 138/6
Jan 05, 2023, 8:16 PM IST

श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा

उमरान मलिक ने दूसरी सफलता हासिल की, असलंका 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, स्कोर 138/5
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+