IND vs SL: कुलदीप की हैट्रिक, कोहली की पारी, कोलकाता में आखिरी बार ऐसा था भारत का ODI मैच

कोलकाता के ऐतिहासक मैदान ईडन गार्डन में भारत टीम का बढ़िया इतिहास रहा है। आज भी यहीं पर भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच होने जा रहा है।

IND vs SL

भारतीय टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के मकसद से उतरने जा रहा है। ये मुकाबला आज गुरुवार को होने जा रहा है और टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर गुवाहाटी में पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की थी। कोहली फिर से फॉर्म में हैं और ये दर्शकों के लिए ईडन गार्डन पर रोमांचित करने वाली बात है।

इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने 21 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें 12 जीते हैं और आठ हारे हैं। एक मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ। श्रीलंका का रिकॉर्ड भी यहां पर बुरा नहीं है क्योंकि उन्होंने चार मैचों में तीन जीते हैं।

भारत को इस मैदान पर वनडे मुकाबला खेले हुए काफी समय हो चुका है। हालांकि भारत यहां पर 2019 में ऐतिहासिक डे-नाइट मैच खेल चुका है लेकिन वनडे आखिरी बार सितंबर 2017 में ही खेला था। तब भी ये वनडे सीरीज का दूसरा मैच था पर सामने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया की थी। भारत ने पांच मैचों की वो सीरीज 4-1 से जीती थी। तब से अब तक समय तेजी से बदला है और अब टीमें फटाफट अपने छोटे दौरों को निपटाकर चली जाती है। आजकल धड़ल्ले से केवल तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जा रही हैं।

पिछली बार भारत ने बैटिंग करते हुए कोलकाता की पिच को थोड़ा मुश्किल पाया था जिस पर दोहरी गति थी। तब रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और रहाणे ने 111 गेंदों पर 102 रनों की साझेदारी की थी। कोहली ने 107 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 92 रन की पारी खेली, जबकि रहाणे ने 64 गेंदों पर 55 रन की पारी में सात चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया भी कम नहीं था क्योंकि उन्होंने इस जोड़ी को तोड़ने के बाद बढ़िया वापसी की और भारत के बड़े स्कोर के मंसूबों को नाकामयाब कर दिया। मध्यम तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल (3/51) और केन रिचर्डसन (3/55) ने भारत को निर्धारित 50 ओवरों में केवल 252 ही रन बनाने दिए।

दूसरी पारी में, भुवनेश्वर कुमार ने सनसनीखेज स्पेल (3/9) डालकर ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को हिलाकर रख दिया। इसी बीच स्टीव स्मिथ ने 59 रनों की पारी खेली लेकिन उनके आउट होने से ऑस्ट्रेलियाई उम्मीदें खत्म हो गईं। हालांकि निचले क्रम पर मार्कस स्टोइनिस ने अपनी 65 गेंदों में 62 रन की पारी खेली लेकिन भारत मुकाबला 50 रनों से जीतने में कामयाब रहा।

ये वो मैच था जहां पर कुलदीप यादव ने मैथ्यू वेड, एश्टन एगर और पैट कमिंस को लगातार गेंदों पर वापस भेजकर एकदिवसीय हैट्रिक हासिल करने वाला पहला बाए हाथ का भारतीय स्पिनर बनने का गौरव हासिल किया।

Recommended Video

    ICC ODI Rankings: Virat Kohli और Rohit Sharma को अच्छे खेल का मिला फायदा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+