चारिथ असलांका को आउट करने के लिए ईशान ने पीछे से दौड़कर लपका जबरदस्त कैच- VIDEO
ईशान किशन विकेट के पीछे दौड़ लगाते हुए कैच के करीब पहुंचे। फिर डाइव मारकर जबरदस्त प्रयास को कैच में तब्दील कर दिया। वीडियो में देखिए किशन ने कैसे दूसरी फील्डर के साथ अपनी टक्कर भी रोकी।

भारतीय टीम कल रात वानखेड़े में उस मुकाबले को जीतने में कामयाब रही जिसमें मेहमान श्रीलंका ने अंत तक दम दिखाया। मैच 2 रनों से हार्दिक पांड्या एंड कंपनी के नाम रहा। इस मैच में कीपर ईशान किशन थे जो हाल में ही 200 रनों की वनडे पारी खेलकर अपना कॉन्फिडेंस बूस्ट कर चुके हैं। उन्होंने इस बार भी भारत को बढ़िया शुरुआत देने के बाद विकेट के पीछे भी सनसनीखेज प्रयास किया, क्योंकि उन्होंने मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20I के दौरान हाल के समय के सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक लिया।
यह कोई ऐज नहीं था बल्कि हवा में बहुत ऊपर गया कैच था। यह घटना लंका की पारी के 8वें ओवर के दौरान घटी जब 12 गेंदों में 15 रन बनाने वाले चरिथ असलंका ने उमरान मलिक की गेंद पर गलत तरीके से पुल शॉट लगाया जो आसमान में बहुत ऊपर चला गया।
इस कैच को लेने के लिए ईशान न केवल पीछे की ओर भागे बल्कि उन्होंने शानदर सूझबूझ का भी परिचय दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि फाइन-लेग के फील्डिर हर्षल पटेल के साथ किसी भी टक्कर से कैसे बचा जाए।
कैच का वीडियो यहां पर देख सकते हैं-
मैच की बात करें तो ईशान ने लड़खड़ाते टॉप ऑर्डर में 29 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। फिर दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल के कैमियो ने भारत को 162-5 पर पहुंचा दिया। जवाब में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने भारत को डरा दिया। दोनों ने तेज पारियों को अंजाम दिया। यहां पर स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने भी 10 गेंदों पर 21 रन बनाकर मामला रोमांचक बना दिया। कप्तान ने 27 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली और चामिका ने 16 गेंदों पर 23 रन नाबाद बनाए।
भारतीय गेंदबाजी में दो युवा शिवम मावी और उमरान मलिक छा गए। मावी ने डेब्यू करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। मलिक ने इतने ही ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications