IND vs SL: गर्मी से कोहली का हाल हुआ बेहाल, बड़ा छाता लेकर मैदान पर पहुंचे ईशान किशन ने किया हैरान

India vs Sri Lanka: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अपना सातवाँ मुकाबला खेल रही है। विराट कोहली और शुभमन गिल का बल्ला बोला है। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच एक बड़ी शतकीय भागीदारी देखने को मिली है।

विराट कोहली ने टीम इंडिया को कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला, पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरने के बाद कोहली और गिल ने मिलकर पारी सम्भाली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक शतकीय भागीदारी कर श्रीलंकाई गेंदबाजों की धुनाई कर दी।

india vs sri lanka

कोहली ने फिफ्टी जड़ी और गिल के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वानखेड़े स्टेडियम में गर्मी के कारण कोहली और गिल को परेशानी हुई। इसे देखते हुए ईशान किशन ने एक हैरानी वाला काम कर दिया। अपने दोनों खिलाड़ियों को कुछ राहत देने के लिए किशन बड़ा छाता लेकिन मैदान पर पहुँच गए।

ईशान किशन ड्रिंक्स के दौरान मैदान पर गए थे। वह छाता लेकिन गए और खिलाड़ी कुछ देर इसके नीचे आराम फरमाते दिखे। इससे उनको थोड़ी राहत मिली होगी। ईशान किशन जब छाता लेकिन गए, तब मैदान पर भी फैन्स ने हूटिंग की। शुभमन गिल ड्रिंक्स के दौरान स्ट्रेचिंग करते दिखे।

रोहित शर्मा महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए थे। इसके बाद विराट कोहली और गिल ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 189 रनों की बड़ी भागीदारी हुई। गिल दुर्भाग्य से शतक बनाने से चूक गए। वह 92 गेंदों का सामना कर 92 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

विराट कोहली के बल्ले से एक शतक आने की उम्मीद हर किसी को थी। वह सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी करने के काफी करीब थे लेकिन किस्मत ने इस बार भी साथ नहीं दिया। वह 88 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+