IND vs SL: नई जर्सी में करेगी टीम इंडिया T20 सीरीज का आगाज, सामने आया नया 'किलर' ब्रांड लुक

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आगाज से अपनी नई जर्सी में नजर आएगी। यह किलर ब्रांड के लोगो वाली जर्सी होगी। MPL इस डील से बाहर निकल चुका है।

Killer brand jersey

भारतीय क्रिकेट टीम जब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से करेगी तो नई जर्सी पहनकर उतरेगी। दिलचस्प बात ये है कि गुपचुप तरीके से जर्सी के राइट्स MPL की बजाए केवल किरन क्लोथिंग लिमिटिड (killer ब्रांड) को सौंप दिए गए हैं। बोर्ड ने इस बारे में अपनी एपेक्स काउंसिल मीटिंग के बाद कोई जानकारी भी नहीं दी थी बल्कि ये कहा था कि मार्च तक किसी ब्रांड को स्पॉन्सरशिप के अधिकार नहीं दिए जाएंगे। (Photo- Yuzvendra Chahal Twitter)

लेकिन अब इसके उलट भारतीय टीम एक नए ब्रांड का लोगो अपनी जर्सी पर पहनती नजर आएगी। मजेदार बात ये है बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर MPL अभी भी किट और जर्सी पार्टनर है। लेकिन इनसाइडस्पोर्ट के अनुसार इन अधिकारों की अदला-बदली हो चुकी है और बीसीसीआई के आला अधिकारियों की सहमित भी मिल चुकी है।

पिछले छह महीनों में बीसीसीआई ने प्रायोजक के रूप में तीन बड़ी कंपनियों को खो दिया है। PayTM के पास BCCI के घरेलू अधिकार थे। अब ये मास्टरकार्ड को ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इस महीने की शुरुआत में, बायजू ने बीसीसीआई को सूचित किया कि वह भी कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने से पहले बाहर निकल जाएगा। अब, एमपीएल भी बीसीसीआई के साथ स्पॉन्सर डील से बाहर हो गया है।

इस मोबाइल गेमिंग कंपनी ने किलर जीन्स की मूल कंपनी केवल किरण क्लोदिंग लिमिटेड (केकेसीएल) को अधिकार सौंप दिए हैं।

BCCI और MPL के बीच का कॉन्टैक्ट 31 दिसंबर, 2023 तक वैध था। MPL ने नवंबर 2020 में Nike की जगह ले ली थी। लेकिन MPL ने पहले ही डील से बाहर हो गया है।

मार्च में बायजू भी बाहर निकलने को तैयार है। बायजू इस साल के अंत तक डील में रहने वाला था लेकिन वह अपने बिजनेस में उतार-चढ़ाव से जूझ रहा है जिसके चलते शुरुआत में 55 मिलियन डॉलर की ये डील अब मार्च में समाप्त होने जा रही है।

Recommended Video

    Ind vs SL: इस धाकड़ बल्लेबाज का होगा डेब्यू, Rohit Sharma की कमी करेगा पूरी | वनइंडिया हिंदी*Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+