IND vs SL: 20 वर्षीय गेंदबाज के सामने भारत ने टेके घुटने, टीम इंडिया हुई 213 पर ऑल आउट

India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम 213 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित शर्मा के अलावा अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे। वेलालगे ने श्रीलंका के लिए 5 विकेट झटके।

टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रोहित शर्मा और गिल ने मिलकर इस फैसले को सही साबित किया और नई गेंद पर जमकर रन बटोरे। दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में कुल 80 रन जोड़े। इसके बाद गिल 19 रन बनाकर वेलालगे का शिकार बने।

india vs sri lanka

रोहित शर्मा अपने तूफानी अंदाज में खेल रहे थे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले कोहली 3 रन बनाकर चलते बने। रोहित 48 गेंद में 53 रन बनाकर चलते बने। इससे टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। मुश्किल स्थिति में केएल राहुल और ईशान किशन ने टिककर अर्धशतकीय भागीदारी की।

केएल राहुल 39 और ईशान किशन 33 रन बनाकर आउट हो गए और यही स्थिति हार्दिक पांड्या के साथ देखने को मिली। वह भी 5 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। वेलालगे ने धाकड़ गेंदबाजी करते हुए 40 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये और टीम इंडिया की बैटिंग लाइन अप को पीछे धकेल दिया।

रविन्द्र जडेजा से उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए और 4 रन के निजी स्कोर पर असलंका की गेंद पर आउट होकर चलते बने। बुमराह भी क्रीज पर आए और 5 रन बनाकर वापस लौट गए। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। उनके बाद कुलदीप यादव गोल्डन डक पर चलते बने।

बीच में बारिश के कारण खेल रुका था इसके बाद वापस खेल शुरू होने पर टीम इंडिया ने 200 का आंकड़ा पार किया और 213 पर आउट हुई। अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए। श्रीलंका के लिए वेलालगे ने 5 और निसंका ने 4 विकेट हासिल किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+