IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने अपनी चोट को लेकर खुद दिया अपडेट, पहले टी20 में कैच लेते वक्त हुए थे चोटिल
हार्दिक पांड्या ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि मेरी चोट को लेकर कुछ भी बड़ा नहीं है, नींद पूरी नहीं होने और पानी कम पीने की वजह से वो छोटा सा क्रैंप आ गया था, लेकिन अब मैं ठीक हूं।

Hardik Pandya Injury Update श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने बुधवार को एक रोमांचक जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को पुणे में खेला जाएगा। दूसरे टी20 से पहले भारतीय प्रशंसकों को एक चिंता बहुत सता रही थी और वो थी हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर, जो उन्हें कल पहले टी20 में फील्डिंग के दौरान लगी थी। हालांकि पांड्या ने मैच खत्म होने के बाद अपनी चोट को लेकर अपडेट भी दिया। उन्होंने बताया कुछ भी घबराने वाली बात नहीं है और पानी की कमी के कारण वो क्रैंप आ गया था अब मैं नॉर्मल हूं।
चोट को लेकर पांड्या ने दिया अपडेट
हार्दिक पांड्या ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि मेरी चोट को लेकर कुछ भी बड़ा नहीं है, नींद पूरी नहीं होने और पानी कम पीने की वजह से वो छोटा सा क्रैंप आ गया था, लेकिन अब मैं ठीक हूं। पांड्या ने कहा कि अब मुझमें लोगों को डराने की प्रवृत्ति है, लेकिन अगर मैं मुस्कुरा रहा हूं तो सब कुछ ठीक है। पांड्या के इस स्टेटमेंट के बाद यह तय माना जा रहा है कि उनकी चोट गंभीर नहीं होगी और वो अगले टी20 के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि हार्दिक पांड्या को श्रीलंकाई पारी के 11वें ओवर में एक कैच पकड़ते वक्त इंजरी हो गई थी, जिसके बाद पांड्या कुछ समय के लिए ग्राउंड से बाहर भी गए थे।
शिवम मावी ने की शानदार गेंदबाजी
आपको बता दें कि पहले टी20 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2 रन से जीत दर्ज की। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने श्रीलंका को 163 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई और लक्ष्य से 2 रन दूर रह गई। भारत की ओर से शिवम मावी ने अपने टी20 डेब्यू में शानदार गेंदबाजी की। अपने पहले टी20 मैच में मावी ने 4 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। शिवम मावी ने पाथुन निसंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा को आउट किया था। उमरान मलिक और हर्षल पटेल को 2-2 विकेट मिले थे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications