IND vs SL: दूसरे टी20 में अर्शदीप सिहं की होगी वापसी! राहुल त्रिपाठी को भी प्लेइंग XI में मिल सकती है जगह

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। वहीं संजू सैमसम का दूसरे टी20 में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।

Arshdeep singh

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब दूसरे टी20 मैच में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आपको बता दें कि भारत ने पहले टी20 में 2 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरा मुकाबला गुरुवार को पुणे में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि कप्तान हार्दिक पांड्या टीम में बदलाव कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हो सकती है तो वहीं संजू सैमसन का भी खेलना संदिग्ध है।

अर्शदीप के आने पर कौन गेंदबाज होगा बाहर?

आपको बता दें कि बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहले टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उनकी जगह शिवम मावी को मौका मिला था। शिवम मावी ने अपने डेब्यू में 4 विकेट लेकर कमाल कर दिया था। ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठाने का सवाल ही नहीं उठता। ऐसे में हर्षल पटेल को बाहर बिठाकर अर्शदीप को टीम में लाया जा सकता है। हर्षल पटेल पहले टी20 में महंगे भी साबित हुए थे। बता दें कि पहले टी20 में अर्शदीप सिंह स्वस्थ नहीं थे। बीसीसीआई की ओर से बताया गया था कि वो बीमार थे, इसलिए उन्हें आराम दिया गया था।

संजू सैमसन का खेलना संदिग्ध

अर्शदीप सिंह की वापसी के अलावा टीम में राहुल त्रिपाठी को भी लाए जाने की चर्चा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिरी किसे बाहर बिठाकर राहुल त्रिपाठी को लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राहुल त्रिपाठी को संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। संजू सैमसन का दूसरे टी20 में खेलना संदिग्ध है, क्योंकि वो चोटिल हैं। पहले टी20 में एक कैच पकड़ने के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी। कहा यह भी जा रहा है कि संजू टीम के साथ पुणे नहीं गए हैं।

दूसरे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, शिवम मावी, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+