VIDEO: उमरान मलिक ने 146 की स्पीड से बल्लेबाज को बोल्ड किया, 3 टप्पे खाकर दूर गिरा स्टंप, वीडियो वायरल

भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 91 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। उमरान मलिक ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

Umran Malik

IND vs SL 3rd T20i (भारत बनाम श्रीलंका): भारतीय टीम ने राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अंतिम मुकाबले को एकतरफा बना दिया। टीम इंडिया ने इस मैच में 91 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजों ने अपना काम बेहतरीन तरीके से किया। उमरान मलिक ने भी अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया। उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने श्रीलंका के बल्लेबाज माहीश तीक्षणा को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है।

श्रीलंका की बैटिंग के दौरान सोलहवें ओवर में ऐसा देखने को मिला। दूसरी गेंद पर उमरान मलिक ने तीक्षणा को एक तेज गेंद से क्लीन बोल्ड किया। इस गेंद की स्पीड 146 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। बल्लेबाज कुछ समझ पाता, इससे पहले ही गेंद विकेट लेकर उड़ गई थी। एक और खास बात यह भी रही कि गेंद जैसे ही विकेट से लगी, यह तीन टप्पे खाकर दूर जाकर गिरा। इसके बाद फैन्स ने ट्विटर पर इस वीडियो को काफी शेयर किया और यह वायरल भी हो गया।

उमरान मलिक ने श्रीलंका की बड़ी मछली वनिंदु हसारंगा को भी पवेलियन की राह दिखाई थी। उन्होंने हसारंगा को दीपक हूडा के हाथों कैच कराया। मुकाबले में उमरान मलिक ने 2 विकेट झटके। इस तरह से उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। उमरान मलिक अपनी स्पीड में किसी तरह का समझौता करते हुए दिखाई नहीं दिए हैं और यह उनके लिए एक प्लस पॉइंट कहा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 228 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव ने तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जमाया। वह 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा शुभमन गिल ने भी 46 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंका की टीम 137 रन बनाकर आउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+