क्या विराट कोहली तोड़ देंगे सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड? सुनील गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक जड़ते हुए टैली 74 तक पहुंचा दी। सुनील गावस्कर ने इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli

IND vs SL 3rd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): विराट कोहली ने इस साल की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में कोहली ने दो शतक जड़े। अंतिम मैच में नाबाद 166 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने तहलका मचा दिया। भारतीय टीम ने श्रीलंका को इस मैच में 317 रनों के अंतर से हरा दिया। कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिलहाल 74 शतक हैं। सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की तरफ से प्रतिक्रिया आई है।

विराट कोहली को खेलना होगा लम्बा

विराट कोहली को खेलना होगा लम्बा

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए गावस्कर ने सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई। गावस्कर ने कहा कि कोहली हर साल 6 से 7 शतक जड़ते हैं, तो वह यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं लेकिन इसके लिए उनको 40 साल की उम्र तक खेलना पड़ेगा। वह अगर छह साल तक और खेलते हैं तो अपने खाते में 26 अंतरराष्ट्रीय शतक और जोड़ सकते हैं। गावस्कर के अनुसार कोहली के पास फ़िलहाल कीर्तिमान के लिए पूरा मौका है।

कोहली की फिटनेस भी दे रही है साथ

कोहली की फिटनेस भी दे रही है साथ

गावस्कर ने कहा कि सचिन तेंदुलकर अपने समत में फिटनेस को लेकर सजग रहते थे और 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेल गए थे। विराट कोहली भी कुछ ऐसा ही करते हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी काम करते हैं। इस समय वह सबसे फिट खिलाड़ी माने जाते हैं। फिटनेस को इसी तरह से अगर कोहली बरकरार रखते हैं, तो 40 साल की उम्र तक उनको क्रिकेट खेलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

नाबाद शतक जड़ा था कोहली ने

नाबाद शतक जड़ा था कोहली ने

श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में अंतिम एकदिवसीय मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए महज 85 गेंदों में शतक पूरा कर दिया था। उन्होंने वनडे में अपना 46वां शतक जमा दिया था। इसके बाद भी वह क्रीज पर बने रहे और लगातार रन बनाते रहे। कोहली के बल्ले से 110 गेंदों पर नाबाद 166 रनों की पारी देखने को मिली। टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 390 रनों का स्कोर बनाने के बाद श्रीलंका को 73 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+