VIDEO: श्रेयस अय्यर की स्पिन गेंदबाजी पर विराट कोहली का अजीब रिएक्शन, वीडियो वायरल

भारतीय टीम ने श्रीलंका को इस मैच में 317 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टीम इंडिया ने धाकड़ खेल का प्रदर्शन किया।

Virat and Iyer

IND vs SL 3rd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने धाकड़ गेंदबाजी की। उनके अलावा कुलदीप यादव ने भी अच्छी गेंदबाजी की। इन सबके बीच श्रेयस अय्यर की एक गेंद चर्चा का विषय बन गई। यह गेंद काफी स्पिन होकर बाहर की तरफ गई और इस दौरान विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था।

श्रीलंका की पारी के 18 ओवर की पहली गेंद पर यह घटना देखने को मिली। अय्यर ने कुमारा को गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्पिन डाली और यह टर्न होकर काफी बाहर निकली तथा विकेटकीपर के पास चली गई। खास बात यह थी कि गेंद गिरने के बाद काफी ज्यादा स्पिन हुई और स्लिप में खड़े विराट कोहली इसे देखकर हैरान हो गए। विराट कोहली ने हंसते हुए अपने मुंह पर हाथ रख लिया और इस घटना का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया।

उल्लेखनीय है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 5 विकेट पर 390 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। विराट कोहली ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने भी 116 रनों की पारी खेली। इस बड़े स्कोर के बाद श्रीलंका के लिए जीतना काफी मुश्किल नजर आ रहा था।

बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी किया। भारतीय टीम के लिए पहले स्पैल में गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को एक के बाद एक चार झटके दे दिए. इसके बाद मेहमान टीम गेम में वापस नहीं आ पाई। श्रीलंका की टीम 22 ओवर में सिर्फ 73 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने 317 रनों से मैच जीत लिया। रनों के लिहाज से यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी। सिराज ने 4 विकेट झटके। शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+