IND vs SL 3rd ODI: भारत ने टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, दो बदलावों के साथ उतरी टीम
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने उतर रही भारतीय टीम आज का मैच जीतने के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

भारत और श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हो रहा है जहां पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। इस मैच पहले टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। भारत यहां पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा।
भारत इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरा है। उमरान मलिक और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह पर वाशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव को जगह दी गई है।
रोहित शर्मा ने कहा है टीम अभी भी कई एरिया में सुधार करने की गुंजाइश रखती है। हम एक परफेक्ट मैच खेलना चाहते हैं।
वहीं श्रीलंका की टीम भी दो बदलावों के साथ उतरी है जहां धनंजय डिसिल्वा और दुनिथ वेलालगे की जगह पर एशेन बंडारा और जेफ्री वानडर्से टीम में आए हैं।
जहां तक पिच की बात है कुमार संगकारा ने बताया- हर तरफ एक समान बाउंड्री है। पिच पर कोई घास नहीं है लेकिन सतह के नीचे नमी हो सकती है। स्पिनर यहां पर विकेट ले चुके हैं और पिछले मैच लो-स्कोरिंग भी रह चुके हैं। पर ये बैटिंग ट्रैक लग रहा है जिस पर सही से जम गए तो रन आएंगे वर्ना विजय हजारे ट्रॉफी की तरह अधिकांश टीमों को ऑल-आउट होते भी ये विकेट देख चुका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications