IND vs SL: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने जड़ा श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक, तीनों हो गए रिटायर

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज इसी महीने खेली जानी है। टीम इंडिया वहां पहुँच गई है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत यह टेस्ट सीरीज होनी है। घर में श्रीलंकाई टीम बेहद खतरनाक आयर मजबूत मानी जाती है। पिचों से भी उनको वहां मदद मिलती है।

हालांकि भारतीय बल्लेबाज समय-समय पर श्रीलंकाई टीम को अपनी बैटिंग से आईना दिखाते रहे हैं। एक जमाने में वर्ल्ड की बेस्ट स्पिन गेंदबाजी श्रीलंका से ही थी। उसके सामने भी भारतीयों ने रन बनाने में कमी नहीं छोड़ी। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के खिलाड़ी स्पिनरों को खेलने में परेशान दिखे हैं।

virat kohli

भारतीय टीम की तरफ से श्रीलंकाई टीम को धोने में तीन खिलाड़ी सबसे आगे रहे हैं। इन तीनों ने ही श्रीलंका के खिलाफ डबल सेंचुरी जमाने का कारनामा किया है। हालांकि अब तीनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। आपको इनके बारे में जरूर जानना चाहिए।

सचिन तेंदुलकर

इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी रिकॉर्ड में सचिन तेंदुलकर का नाम तो आता ही है। ऐसा नहीं हो सकता कि वह पीछे रह गए हों। श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने कोलंबो में डबल सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया था। सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में खेलते हुए 203 रनों की शानदार पारी खेली थी।

वीरेंद्र सहवाग

इस लिस्ट में दूसरा नाम वीरू का आता है। वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है। एक बार तो वह अपनर तिहरे शतक से चूक गए थे। साल 2009 में सहवाग के बल्ले से 293 रनों की शानदार पारी आई थी। इससे पहले 2008 में भी सहवाग ने गॉल में खेलते हुए 201 रनों की शानदार पारी खेली थी।

विराट कोहली

वीरेंद्र सहवाग की तरह कोहली ने भी श्रीलंकाई टीम के सामने दो बार डबल सेंचुरी जड़ने का काम किया है। साल 2017 में विराट कोहली ने नागपुर टेस्ट मैच में खेलते हुए 213 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद दिल्ली में अगला टेस्ट मैच खेला गया था। वहां भी कोहली ने अपनी धाकड़ फॉर्म दिखाते हुए डबल सेंचुरी जड़कर गदर काटा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+