IND vs SL: युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को क्यों खिलाया? रोहित शर्मा ने बता दिया कारण

IND vs SL: कुलदीप यादव को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। कोलकाता में दूसरे एकदिवसीय में चहल नहीं खेल रहे हैं।

Kuldeep-Chahal

IND vs SL 2nd ODI (भारत बनाम श्रीलंका): श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के आसार बहुत कम थे लेकिन टॉस के समय ऐसा देखने को मिला। टीम इंडिया में बतौर स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल कर लिया गया। युजवेंद्र चहल को बाहर बैठना पड़ा है। इसके पीछे भी एक बड़ी वजह रही है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चहल को बाहर कर कुलदीप को टीम में शामिल करने का कारण बताया है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर सीरीज में आगे चल रही है।

रोहित शर्मा ने दिया चहल के लिए अपडेट

रोहित शर्मा ने दिया चहल के लिए अपडेट

रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को बाहर रखने को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि चहल ने पिछले मुकाबले में एक डाइव मारी थी। इसके बाद वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं इसलिए टीम में नहीं लिया गया है। रोहित शर्मा का इशारा चहल के कंधे में दिक्कत की तरफ था। इस वजह से कुलदीप यादव को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि मैं पिछले मैच को देखते हुए पहले बैटिंग करना चाहता था लेकिन पिच को देखते हुए गेंदबाजी करना चाहता था।

श्रीलंकाई टीम ने जीता टॉस

श्रीलंकाई टीम ने जीता टॉस

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेहमान टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। श्रीलंकाई टीम में मदुशंका और निसंका चोट के कारण बाहर हो गए हैं। नुवानिदु फर्नान्डो और लाहिरू कुमारा टीम में आए हैं। श्रीलंकाई कप्तान ने बड़ा स्कोर बनाने के उद्देश्य से पहले बैटिंग की होगी। पिछले वनडे और इससे पहले खेले गए टी20 में भारतीय टीम ने बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका को हरा दिया था। शायद उस तरह की योजना श्रीलंका की टीम के दिमाग में होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी है

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी है

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन रजिता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+