IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और श्रीलंका वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए तैयार हैं। सीरीज की शुरुआत भारत ने गुवाहाटी में पहला मैच जीतने के साथ की है।

india vs sri lanka

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हो रहा है जहां पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। ये पिच बैटिंग के लिए ठीक लग रही है जिस पर श्रीलंका की टीम भारत को अच्छा स्कोर देने के लिए उतरेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत गुवाहाटी में अच्छी जीत के साथ की है और वे आज ही सीरीज का फैसला करना चाहेंगे।

श्रीलंका की टीम यहां पर दो बदलावों के साथ उतरी है। मदुशंका और पाथुम निसंका कंधे की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इनकी जगह पर नुवानिडु फर्नांडो को पदार्पण का मौका मिला है और तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की वापसी हुई।

दूसरी और भारतीय टीम ने एक भी अनचाहा बदलाव किया है जहां पर चोटिल युजवेंद्र चहल की जगह पर कुलदीप यादव को बुलाया गया है। रोहित ने टॉस के समय बताया है कि चहल को बाउंड्री के दौरान चोट लगी थी जिसके चलते वे आज सुबह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे।

रोहित ने यह भी बताया कि वे इस मैदान पर बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही चीजों की ओर देख रहे थे क्योंकि भारत ने जैसे पिछले मैच में बल्लेबाजी की थी उसके हिसाब पहले बैटिंग ठीक रहती लेकिन मैदान को देखते हुए लगता है बॉलिंग भी सही थी।

Recommended Video

    Ind vs SL: Rohit Sharma की सेना मचाएगी धूम, Eden Gardens सीरीज पर होगा कब्जा | वनइंडिया हिंदी

    IND vs SL 2nd ODI Playing 11

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज

    श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+