Dream11: भारत-श्रीलंका के ये खिलाड़ी बनाएंगे मालामाल, करोड़ों कमाने का बेहतरीन मौका

IND vs SL 2nd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच 4 अगस्त यानी रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 2 अगस्त को खेला गया पहला मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने 230 रन बनाए थे। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 230 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम भी 47.5 ओवर में इतने रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम

पहले वनडे में भारत ने शुभमन गिल को छोड़कर सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। सभी गेंदबाज ने कम से कम चार ओवर फेंके और एक विकेट लिया। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। जबकि मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

IND vs SL 1

रोहित को छोड़ बाकी बल्लेबाज फ्लॉप

कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर भारत की बल्लेबाजी लाइनअप संघर्ष करती नजर आई। रोहित ने टीम के लिए सबसे अधिक 58 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 33 रन, केएल राहुल ने 31, शिवम दुबे ने 25 और श्रेयस अय्यर ने 23 रन बनाए। विराट कोहली ने 24 रन बनाए जबकि शुभमन गिल ने 16 रन बनाने में सफल रहे।

भारतीय टीम में होंगे बदलाव

कोलंबो में बराबरी के बावजूद दोनों टीमों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया। हालांकि, भारत में बदलाव की संभावना है। अगर केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर बने रहते हैं, तो ऋषभ पंत को मौका नहीं मिल सकता। वाशिंगटन सुंदर की जगह रियान पराग को मौका दिया जा सकता है, ताकि गेंदबाजी में और विकल्प मिल सकें।

श्रीलंका की संभावित टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो और मोहम्मद सिराज।

भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर या रियान पराग, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

ड्रीम11 टीम 1

कप्तान - रोहित शर्मा
उपकप्तान - वानिंदु हसरंगा
विकेटकीपर - केएल राहुल
बल्लेबाज - पथुम निसांका, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और अविष्का फर्नांडो
ऑलराउंडर- जेनिथ लियानागे और वानिंदु हसरंगा
गेंदबाज- असिथा फर्नांडो, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

ड्रीम11 टीम 2

कप्तान - विराट कोहली
उपकप्तान - सदीरा समरविक्रमा
विकेटकीपर - कुसल मेंडिस
बल्लेबाज - पथुम निसांका, विराट कोहली, सदीरा समरविक्रमा, और अविष्का फर्नांडो
ऑलराउंडर - जेनिथ लियानागे और वानिंदु हसरंगा
गेंदबाज - असिथा फर्नांडो, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+