IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने बताया कि क्यों दिया था अक्षर पटेल को अंतिम ओवर

भारतीय टीम के लिए अंतिम ओवर अक्षर पटेल ने डाला था। इसमें श्रीलंका को 13 रन चाहिए थे लेकिन भारत ने बाजी मारते हुए दो रन से जीत दर्ज की।

Hardik Pandya

IND vs SL 1st T20i (भारत बनाम श्रीलंका): भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 2 रनों से मिली जीत को लेकर हार्दिक पांड्या काफी खुश दिख रहे हैं। पांड्या ने टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान अक्षर पटेल को अंतिम ओवर दिया।इसका कारण बताया। इसके अलावा उन्होंने डेब्यू करने वाले गेंदबाज शिवम मावी के साथ हुई बातचीत को लेकर खुलासा किया। भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। श्रीलंका को अंतिम गेंद पर पराजय का सामना करना पड़ा।

मैदान पर खुद को हल्की चोट लगने के बारे में हार्दिक पांड्या ने कहा कि कुछ नहीं हुआ, क्रैम्प थे। मैं हँस रहा हूँ इसका मतलब है कि सब ठीक है। मैं इस टीम को मुश्किल स्थिति में डालना चाहता हूँ। अक्षर को अंतिम ओवर दिया, इससे बड़े मैचों में मदद मिलेगी। द्विपक्षीय सीरीज में हम अच्छे हैं और हम खुद को चुनौती देंगे। सभी ने मुश्किल स्थिति में टीम को बाहर निकालने में अपना अच्छा योगदान दिया।

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि मैंने मावी को आईपीएल में खेलते हुए देखा था इसलिए पता था कि उसकी स्ट्रेंथ क्या है। मैंने उनको बैक करते हुए कहा कि हिट लगने की चिंता मत करो और गेंदबाजी करते रहो। मैंने खुद की गेंदबाजी के ऊपर काम किया है। नेट्स पर मैंने इनस्विंग को लेकर अभ्यास किया है। मैं नेट्स पर गेंदबाजी कर रहा हूँ और नई गेंद के साथ गेंदबाजी करना मुझे पसंद है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए एक समय अपने 5 विकेट 94 रनों के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक हूडा ने नाबाद 41 और अक्षर पटेल ने नाबाद 31 रन बनाते हुए टीम इंडिया को 162 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। इसके बाद गेंदबाजी में शिवम मावी ने धाकड़ काम किया और 22 रन दकर 4 विकेट अपने नाम किये। उस तरह टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर श्रीलंकाई टीम को 2 रन से हरा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+