VIDEO: संजू सैमसन ने कैच छोड़ा तब ऐसा था हार्दिक पांड्या का रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

श्रीलंका के खिलाफ मैच में पहले ओवर के दौरान यह घटना घटी। हार्दिक पांड्या की गेंद पर संजू सैमसन ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया था।

Hardik Pandya

IND vs SL 1st t20i (भारत बनाम श्रीलंका): भारतीय टीम ने श्रीलंका को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 2 रनों के करीबी अंतर से हरा दिया। टीम इंडिया ने अंतिम गेंद पर मुकाबला जीता था। कप्तान कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ साहसिक फैसले इस मैच में लिए, उनमें से एक खुद को नई गेंद के साथ पहले ओवर में लाना था। पहले ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने के लिए आए थे और उन्होंने स्विंग भी हासिल की थी और विकेट भी लगभग ले लिया था लेकिन संजू सैमसन ने कैच छोड़ दिया। इसके बाद पांड्या ने निराशा वाला रिएक्शन दिया। (Photo: Twitter/SS)

पहले ओवर की दूसरी गेंद पर यह घटना घटी। श्रीलंका के ओपनर पथुम निसंका इस समय बिना खाता खोले क्रीज पर थे और पांड्या की गेंद पर सैमसन ने मिडऑफ़ पर उनका कैच गिरा दिया। हाथ में लेने के बाद गेंद निकल गई। वह डाइव लगाकर कैच ले रहे थे। इसके बाद पांड्या का रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने सैमसन की तरफ देखकर हल्का सा सिर हिलाया और नीचे देखने लगे। कमेंट्री कर रहे लोगों ने भी कहा कि यह कैच आराम से लिया जा सकता था। डाइव लगाने की आवश्यकत नहीं थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि पांड्या ने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया लेकिन वह कैच छूटने से निराश निश्चित रूप से दिखे हैं।

भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले शिवम मावी ने यादगार मुकाबला खेला। मावी ने नई गेंद से दो विकेट झटके। इसके बाद उनको और दो विकेट मिले। इस तरह से वह अपने 2 ओवरों में 22 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे। शिवम मावी को लेकर पांड्या ने कहा कि मैंने आईपीएल में उनको देखा है इसलिए उनकी स्ट्रेंथ के बारे में जानता था और उनसे कहा कि शॉट लगने की परवाह मत करना और सिर्फ गेंदबाजी पर ध्यान देना।

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के लिए दीपक हूडा ने धाकड़ बैटिंग करते हुए नाबाद 41 रनों की पारी खेली। अक्षर पटेल ने भी नाबाद 31 रन बनाए। जवाबी पारी में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम अंतिम गेंद पर 160 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह एक रोमांचाक मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+