Ind vs SL: छोटी पारी में ईशान का बड़ा धमाका, धोनी-पंत के इस खास लिस्ट में हुए शामिल, कार्तिक को पछाड़ा
Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi match Updates: श्रीलंका के खिलाफ ईशान किशन ने भारत को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। किशन ने पहले ही ओवर में 17 रन जड़ दिए थे।

Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi match Updates: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में बल्ले से अच्छी शुरुआत की। लेकिन टीम के बल्लेबाज इस शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सकें। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर महज 162 रन बना सकी। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमाल की वापसी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

ईशान किशन ने खेली ताबड़तोड़ पारी
ईशान किशन ने पारी की शुरुआत शानदार अंदाज में किया। लेकिन वह इस स्कोर को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। ईशान किशन 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के लिए 30 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले ईशान किशन सबसे सफल चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। किशन ने अपनी छोटी सी पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

कार्तिक और उथप्पा से निकले आगे
अपनी 37 रनों की पारी में किशन ने दो खिलाड़ियों को पछाड़ने का काम किया। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए 30 से अधिक रन बनाने के मामले में किशन चौथे नंबर पर आ गए हैं। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज किशन का यह तीसरा 30 से अधिक रनों की पारी है। किशन ने दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया। दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा ने इससे पहले दो-दो बार यह कारनामा किया था।

धोनी नंबर वन पर हैं मौजूद
इस लिस्ट में नंबर वन पर भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। धोनी ने सबसे अधिक 18 बार 30 से अधिक रनों की पारी खेली है। वहीं दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम मौजूद है। पंत ने अब तक सात बार 30 से अधिक रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की है। तीसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम है, राहुल ने अब तक छह बार 30 से अधिक रनों की पारी खेली है। इस मैत की बात करें तो ईशान किशन ने पहले ही ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़कर 16 रन बना दिए थे। ऐसा लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।












Click it and Unblock the Notifications