IND vs SL 1st ODI: भारतीय टीम में ये 11 खिलाड़ी खेल सकते हैं, जानें कैसे देखें लाइव मैच
IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका दोनों टीमों का प्रयास यही रहेगा कि मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई जाए, टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

IND vs SL 1st ODI (भारत बनाम श्रीलंका): टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद भारत और श्रीलंका के बीच अब वनडे सीरीज की बारी है। पहला मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का प्रयास यही होगा कि इस मैच में जीत दर्ज करते हुए अगले मैच से पहले एक बढ़त हासिल की जाए। टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी, ऐसे में मनोवौज्ञानिक रूप से भारत के पास बढ़त है। श्रीलंकाई टीम को हर विभाग में एक बेहतर योजना के साथ आकर मैच में उतरना होगा। हालांकि मुकाबला आसान नहीं कहा जा सकता है।

रोहित शर्मा की हुई वापसी
भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की वापसी से टीम को फायदा होगा। वह बांग्लादेश दौरे पर चोट के कारण बाहर हुए थे। विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था। उनकी भी वापसी हो रही है। दोनों सीनियरों के आने से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ उंगली में चोट के बाद भी तूफानी बैटिंग की थी। ईशान किशन टीम में हैं लेकिन रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल बतौर ओपनर खेलेंगे। रोहित शर्मा ने कन्फर्म किया है।

मैच का सीधा प्रसारण कैसे देखें
भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में होने वाले इस मैच की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगी। डे-नाईट मुकाबले को फैन्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स HD पर भी मैच लाइव आएगा। इसके अलावा हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन रखने वाले यूजर्स इसे वहां लाइव देख सकते हैं। हॉटस्टार पर कई अलग-अलग भारतीय भाषाओं में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, माहीश तीक्षणा, चामिका करुणारत्ने, दिलशान मधुशंका, रजिता।












Click it and Unblock the Notifications