IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका में कौन टेस्ट का बादशाह? आंकड़ों ने बयां की चौंकाने वाली सच्चाई
IND vs SA: 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जब भारत और दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले के लिए उतरेंगे। हाल ही में पाकिस्तान में खेलकर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम से इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
दूसरी तरफ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में सफेद गेंद सीरीज के बाद घर में आकर खेलते हुए जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की यह तीसरी टेस्ट सीरीज है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि यह सीरीज़ कितनी कांटे की टक्कर वाली होने वाली है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैचों के बादशाह की जानकारी भी आंकड़ों के जरिए ही आती है। इस आर्टिकल में वही बताने का प्रयास किया गया है।
IND vs SA: टेस्ट में बेस्ट कौन?
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कुल 44 मैच खेले गए हैं, और जीत-हार का अंतर बेहद कम रहा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम का पलड़ा यहां भारी रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने 18 और भारतीय टीम ने 16 मैचों में जीत हासिल की है। 10 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
यह मामूली 2 मैचों की बढ़त दक्षिण अफ्रीका के पास है, लेकिन यह रिकॉर्ड एक बड़ी कहानी बताता है। दोनों टीमें एक-दूसरे को अपनी घरेलू परिस्थितियों में जबरदस्त चुनौती देती हैं।
IND vs SA: भारत में किसका पलड़ा भारी
घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है। भारत में खेले गए 19 मैचों में टीम इंडिया ने 11 जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका केवल 5 ही जीत पाई है। भारतीय स्पिन के सामने प्रोटियाज टीम हमेशा संघर्ष करती रही है। इन आंकड़ों को देखते हुए इस सीरीज में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी माना जा सकता है।
अगर भारत इस सीरीज़ को 2-0 से जीत लेता है, तो वह न केवल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर लेगा, बल्कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भी महत्वपूर्ण अंक हासिल करेगा।












Click it and Unblock the Notifications