मैच 'टाइट' होते ही होश खो बैठते हैं कप्तान, जाफर ने बताई ऋषभ पंत की समस्या

नई दिल्ली, 14 जून: ऋषभ पंत की कप्तानी के बारे में काफी कुछ कहा जा चुका है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उन्होंने अधिक प्रभाव नहीं छोड़ा है। केएल राहुल को चोटिल होने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया और ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई लेकिन युवा बल्लेबाज मौके का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहा है। पांच मैचों की सीरीज में भारत शुरुआती दो मुकाबले हार चुका है।

वाकई में बेतुका फैसला नजर आता है

वाकई में बेतुका फैसला नजर आता है

आज श्रंखला का तीसरा मैच विशाखापट्टनम में होने जा रहा है और अगर भारत यह भी हार जाता है तो सीरीज यहीं पर गंवा देगा। ऋषभ पंत ने इस दौरान कुछ ऐसे फैसले लिए जिनके चलते उनकी काफी आलोचना की गई जैसे की श्रंखला के पहले मैच में युजवेंद्र चहल को 4 ओवर का कोटा पूरा ना कराना और दूसरे मुकाबले में दिनेश कार्तिक की जगह पर अक्षर पटेल को बैटिंग के लिए भेज देना। दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी के सामने अक्षर पटेल को आगे भेजना वाकई में बेतुका फैसला नजर आता है।

मुश्किल परिस्थितियों में अपने होश खो बैठते हैं

मुश्किल परिस्थितियों में अपने होश खो बैठते हैं

भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर का कहना है कि ऋषभ पंत मुश्किल परिस्थितियों में अपने होश खो बैठते हैं। जाफर ने ईएसपीएन पर बात करते हुए कहा, "हां हमने देखा है क्या हुआ है। हमने आईपीएल में भी ऐसा देखा है। मुझे लगता है कि जितना ज्यादा वह कप्तानी करेगा उतना बेहतर बनता जाएगा। लेकिन अभी मौजूदा हालातों में मुझे लगता है जब मैच में मुश्किल परिस्थितियां आती हैं तो वह थोड़ा बहुत पैनिक हो जाता है।"

 0-2 से पीछे होने के बावजूद बाउंसबैक करना होगा

0-2 से पीछे होने के बावजूद बाउंसबैक करना होगा

जाफर को लगता है कि भारत को अपने खोल से बाहर निकलकर खेलना पड़ेगा और उनको श्रृंखला में 0-2 से पीछे होने के बावजूद बाउंसबैक करना होगा। जाफर ने कहा, "कुछ हद तक यह सीरीज भारत के हाथ से बाहर है। क्योंकि अगर आप पांच मैचों की श्रृंखला में 0-2 से पीछे हो गए हो तो आने वाले मैचों में छोटी से छोटी गलतियां भी आप पर भारी पड़ेगी। मुझे लगता है भारत को यहां से आगे जाने के लिए बहुत ही जबरदस्त क्रिकेट खेलना होगा। आप टॉस का प्रभाव छोड़ दें और बल्लेबाजी में वह स्कोर खड़ा करें जो विपक्षी को चुनौती दे सके।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+