IND vs SA: कोहली की मजेदार बातें स्टम्प माइक पर सुनी गई, जानें एल्गर को क्या बोलकर चिढ़ाया

Virat Kohli Conversation on Stump Mic: विराट कोहली मैदान पर कुछ न कुछ करते हैं। फील्डिंग के और भगवान श्रीराम की तरह उन्होंने तीर चलाने का इशारा किया था। इसके बाद अब उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान कुछ और ही किया है। स्टम्प माइक पर कोहली की कुछ ऐसी बातें सुनी गई है, जिनको जानकार हँसी आ जाएगी।

विराट कोहली ने डीन एल्गर के मजे लिए और 2021 के केपटाउन टेस्ट मैच की यद् दिलाई, उसमें अश्विन ने उनको गेंदबाजी की थी। उस समय फैसले को लेकर कोहली, केएल राहुल ने नाराजगी जताई थी और उनका गुस्सा स्टम्प माइक पर सुना गया था।

virat kohli

इस बार कोहली के खिलाफ पगबाधा की अपील के बाद रिव्यू लिया गया था। इसमें बॉल थोड़ा स्टम्प को छू रही थी और अम्पायर्स कॉल के तहत कोहली नॉट और थे। एल्गर ने कहा कि क्लोज कॉल में बच गए, कोहली ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि यह अश्विन (2021) वाली बॉल से तो काफी ऊपर थी। गौरतलब है कि उस समय एल्गर को नॉट आउट दिया गया था।

केएल राहुल ने पूछा कि पिच से कुछ हो रहा है क्या? इस पर कोहली ने कहा कि गेंदबाज आउट साइड ऑफ़ स्टम्प गेंद डाल रहा है और थोड़ी मूवमेंट है। इन सभी बातों के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जोरदार ढंग से वापसी करते हुए भारतीय टीम को पीछे धकेल दिया।

केएल राहुल आउट हो गए। यहाँ से गेम ही बदल गया। राहुल जब आउट हुए, उस समय स्कोर 153 था। इसके बाद यह स्कोर आगे ही नहीं बढ़ पाया। इसी स्कोर पर अन्य बल्लेबाज आउट होते चले गए। छह विकेट महज 11 गेंद के भीतर ही गिर गए और टीम इंडिया 153 पर आउट हो गई।

विराट कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वह भी 46 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चले गए। रबाडा, एनगिडी और बर्गर के खाते में कुल 3-3 विकेट आए और पल भर में मैच का रुख बदल गया। टीम इंडिया को 98 रनों की बढ़त हासिल हुई। दक्षिण अफ्रीका ने जवाब में खेलते हुए पहले दिन दूसरी पारी में 3 विकेट पर 62 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+