IND vs SA: सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ विराट कोहली बने नंबर 1, जो कोई नहीं कर सका वो कर दिखाया
IND vs SA Virat Kohli Creates History: रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा। इस मुकाबले में उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 53वां शतक है। इस सीरीज में यह लगातार दूसरा वनडे शतक है। हालांकि, इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।
कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड (IND vs SA Virat Kohli Creates History)
इस पारी के साथ ही कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में भी कामयाबी हासिल की। कोहली ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए यह शतक जड़ा। वनडे क्रिकेट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए यह उनका 46वां शतक है। इस उपलब्धि के साथ कोहली क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में किसी एक पोजीशन पर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वनडे में ओपनर के रूप में 45 शतक लगाए थे।

कोहली ने बनाए कई और कीर्तिमान
विराट कोहली ने इस मैच में सिर्फ एक नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कोहली का 10वां शतक है। अब उन्होंने वनडे में चार अलग-अलग देशों (दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका) के खिलाफ 10 या उससे अधिक शतक लगा दिए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है।
इस मामले में कर ली सचिन की बराबरी
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शतक लगाकर कोहली ने 34वें अलग-अलग वेन्यू पर वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी 34 अलग-अलग मैदानों पर शतक दर्ज हैं। कोहली का यह शानदार प्रदर्शन उन्हें आधुनिक क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित करता है। यह शतक भारत के लिए 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में निर्णायक साबित हुआ।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications