IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने दूसरे T20I में भी टीम इंडिया को धोया, क्लासेन ने दिखाई 'क्लास'
कटक, 12 जून: भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरा मुकाबला हार चुकी है क्योंकि साउथ अफ्रीका ने कटक के बाराबाती स्टेडियम में एक बार फिर टीम इंडिया को आसानी से मात दे दी। भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे जिसको साउथ अफ्रीका ने केवल 18.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। यहां पर हेनरिक क्लासेन ने क्लास पारी खेलते हुए 46 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर फिर से नाबाद रहे और टेंबा बावुमा ने भी अच्छी पारी खेली।

भारत द्वारा सेट किए गए 149 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की हालत भारत के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पतली कर दी थी। भुवी ने टॉप के तीन विकेट लेकर प्रोटियाज को बेहद दबाव में ला दिया। उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान ही तीन विकेट ले लिए थे। भुवी ने क्विंटन डी कॉक की जगह पर खेल रहे रेजा हेनड्रिक्स को 4 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड करने के बाद ड्वेन प्रीटोरियस और वान दर दुसैन को भी आउट कर दिया।
अफ्रीका के तीन विकेट 29 रनों पर ही ढेर हो गए थे लेकिन यहां से कप्तान टेंबा बावुमा और हेनरिक क्लासेन की साझेदारी हुई जो चहल ने तोड़ी। इससे पहले टेंबा बावुमा ने चहल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 30 गेंदों पर 35 रन बनाए। इसके बाद बैटिंग के लिए डेविड मिलर आए जो टॉप फॉर्म में चल रहे हैं।

इसके बाद अपना काम पूरा कर चुके हेनरिक क्लासेन ने 46 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली और हर्षल पटेल की गेंद को उड़ाने के फेर में आउट हुए। इसी बीच भुवनेश्वर कुमार ने अपना चौथा विकेट लेकर मैच में 4 ओवर 13 रन और 4 विकेट का अपना आंकड़ा पूरा किया।
लेकिन आईपीएल के हीरो युजवेंद्र चहल ने लगातार दूसरा खराब मैच खेला और इस बार 4 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया। हार्दिक पांड्या फिर से खर्चीले थे और उन्होंने 3 ओवरों में 31 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।












Click it and Unblock the Notifications