IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट के बीच आई बड़ी खबर! वनडे-टी20 टीम का ऐलान, दिग्गज की वापसी
IND vs SA, ODI and T20 Squad: गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लेकिन इस बीच जोहान्सबर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी-20 के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टीम का ऐलान कर दिया है।
दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान (IND vs SA, ODI and T20 Squad)
दक्षिण अफ्रीका के पुरुष चयन पैनल ने भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। इस दौरे में तीन वनडे अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी। वनडे सीरीज की कप्तानी एक बार फिर टेम्बा बावुमा संभालेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में की है। टीम की कोशिश वनडे और टी-20 में अपना दमखम दिखाने की होगी।

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
30 नवंबर से 06 दिसंबर तक चलने वाली यह सीरीज रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में खेली जाएगी। वहीं, टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ के लिए एडेन मार्करम की वापसी हुई है, जो टीम की कमान संभालेंगे। यह पांच मैचों की सीरीज़ 09 से 19 दिसंबर तक भारत के विभिन्न शहरों में खेली जाएगी। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को पसली की हड्डी में तनाव के कारण व्हाइट-बॉल स्क्वॉड से बाहर रखा गया है।
दिग्गज की हुई टीम में एंट्री
अच्छी खबर यह है कि हॉलीवुडबेट्स डॉल्फिन के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे को टी20 टीम में शामिल किया गया है। 32 वर्षीय नॉर्त्जे ने आखिरी बार जून 2024 में बारबाडोस में भारत के खिलाफ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में प्रोटियाज का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा नॉर्थ वेस्ट के बल्लेबाज रुबिन हर्मन, जिन्होंने इसी महीने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, उन्हें टीम में जगह मिली है।
हेड कोच शु्क्री कॉनराड का बयान
दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शु्क्री कॉनराड ने इस दौरे के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम कई कारणों से इस व्हाइट-बॉल दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विशेष रूप से टी20 सीरीज़ हमारे लिए अगले साल भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अपनी टीम को अंतिम रूप देने का एक बड़ा मौका है। उस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए अभी से कॉम्बिनेशन और रोल पर स्पष्टता पाना अहम है।
वनडे टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हर्मन, केशव महाराज, मार्को जानसेन, एडेन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रेयन।
टी20 टीम: एडम मार्करम (कप्तान): ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, क्वेन मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स।












Click it and Unblock the Notifications