IND vs SA: शुभमन गिल ने बढ़ाई भारत की टेंशन, हो सकते हैं गुवाहाटी टेस्ट से बाहर, कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?
IND vs SA: कोलकाता टेस्ट मैच में भारत की बुरी तरह हार के बाद मुश्किलें बढती जा रही हैं। शुभमन गिल मैच के बीच में ही बाहर हो गए थे और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं आए थे। गर्दन में दिक्कत के कारण उनको अस्पताल में ले जाकर चेक कराया गया था। अब अगले टेस्ट को लेकर भी खबर अच्छी नहीं है।
गुवाहाटी में 22 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट से भी गिल बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा। भारतीय टीम पहले मैच में हारकर सीरीज में पिछड़ गई है और अगला मैच हारने पर सीरीज में भी पराजय होगी। इसके अलावा घर में हारने पर बेइज्जती भी होगी। न्यूजीलैंड ने भारत में आकर 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था।

रेव स्पोर्ट्ज ने सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि गिल टीम इंडिया के साथ गुवाहाटी की यात्रा करेंगे या नहीं, यह फ़िलहाल तय नहीं हुआ है। अगले कुछ दिनों में वह गर्दन की कसरत शुरू करने वाले हैं। ऐसे में टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उनको पूरी तरह से ठीक होने में ही 5 से 7 दिनों का समय लग जाएगा।
गर्दन की कसरत के बाद ही पता चल पाएगा कि गिल कब तक मैदान पर लौट पाएंगे। इससे पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन को गिल ने जॉइन नहीं किया था। वहां से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनको फिट होने में कुछ समय लगने वाला है। गिल को गर्दन में समस्या पहले भी रही है लेकिन अच्छी बात यह है कि वह ठीक हो रहे हैं।
अगर गिल बाहर होंगे, तो गुवाहाटी टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में साई सुदर्शन का आना तय माना जा रहा है। अगर गिल बाहर होंगे, तो टीम में किसे शामिल किया जाएगा, यह देखना होगा। सरफराज या ऋतुराज में कोई एक आ सकता है। इस कंडीशन में कप्तान भी बदल जाएगा। उपकप्तान ऋषभ पंत के हाथों में टीम की कमान होगी। आने वाले दिनों में स्थिति साफ़ हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications