IND vs SA: इतिहास रचने के करीब संजू सैमसन और तिलक वर्मा, 2 शॉट में होंगे रोहित-कोहली के क्लब में शामिल
IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम के दो विस्फोटक बल्लेबाज़, तिलक वर्मा और संजू सैमसन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में होने वाले आगामी टी20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) मुकाबले में एक असाधारण उपलब्धि हासिल करने के बहुत करीब हैं। अगर दोनों खिलाड़ी अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो वे एक ही मैच में 1000 टी20 रन का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो सकते हैं।
तिलक वर्मा के खाते में इस समय 996 टी20 रन दर्ज हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें 1000 रन पूरे करने के लिए केवल 4 रन की आवश्यकता है। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन ने अब तक 995 टी20 रन बनाए हैं, और उन्हें यह मील का पत्थर छूने के लिए सिर्फ 5 रन बनाने हैं।

अगर दोनों ही खिलाड़ी कटक में यह आंकड़ा पार करते हैं, तो वे क्रमशः 14वें और 15वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे जो T20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 का आंकड़ा हासिल कर चुके हैं।
अगर सैमसन और तिलक वर्मा इस मैच में यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करेंगे, तो विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार याद जैसे प्लेयर्स की लिस्ट में आ जाएंगे। इस सूची में श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा लेटेस्ट नाम हैं।जिस तरह की फॉर्म में फ़िलहाल अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन हैं, उससे यही कहा जा सकता है कि दोनों के लिए एक शॉट में ये रन बन जाएंगे।
अभिषेक शर्मा घरेलू क्रिकेट खेलते हुए सैयद मुश्ताक अली में तूफानी शतक जड़कर आ रहे हैं, उनको रोक पाना दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। कटक में मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है।
इन 13 दिग्गजों ने पहले ही छू लिया है यह धांसू आंकड़ा
रोहित शर्मा (4231 रन)
विराट कोहली (4188 रन)
सूर्यकुमार यादव (2754 रन)
केएल राहुल (2265 रन)
हार्दिक पांड्या (1860 रन)
शिखर धवन (1759 रन)
एमएस धोनी (1617 रन)
सुरेश रैना (1605 रन)
ऋषभ पंत (1209 रन)
युवराज सिंह (1177 रन)
श्रेयस अय्यर (1104 रन)
अभिषेक शर्मा (1012 रन)












Click it and Unblock the Notifications