IND vs SA: रांची में रोहित शर्मा बनाएंगे ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड? सिर्फ 3 शॉट में कर लेंगे दुनिया फतह
IND vs SA: रांची में रोहित शर्मा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के पहले वनडे मुकाबले के दौरान उनके साथ विराट कोहली भी होंगे। इन दोनों को देखने के लिए फैन्स की भीड़ हो जाती है। रोहित शर्मा रांची वनडे में एक धांसू रिकॉर्ड के करीब हैं।
यह ऐसा कारनामा है, जिसे वर्ल्ड क्रिकेट में सिर्फ एक खिलाड़ी कर पाया है। रोहित शर्मा अगर ऐसा करते हैं, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर देंगे, जिसे सालों तक तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान कार्य नहीं होने वाला है। रोहित तीन शॉट में धमाल मचा सकते हैं।

IND vs SA: वर्ल्ड रिकॉर्ड निशाने पर
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में अब तक 276 मैचों में 349 छक्के जड़ चुके हैं। वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 351 सिक्स लगाए थे। यह रिकॉर्ड लंबे समय से कायम है, लेकिन अब रोहित शर्मा बस 3 छक्कों की दूरी पर हैं, तीन शॉट में अफरीदी का रिकॉर्ड इतिहास बन जाएगा और रोहित शर्मा का नाम टॉप पर आ जाएगा। 352 छक्कों के साथ रोहित शर्मा वर्ल्ड के सबसे धांसू खिलाड़ी बन जाएंगे।
इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा एक और रिकॉर्ड बना सकते हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के जड़ने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बनने के करीब भी हैं। इसके लिए उनकी फॉर्म लगातार जारी रहनी चाहिए। इस समय उनके नाम सभी प्रारूप में कुल 642 छक्के हैं।
IND vs SA: रनों का भी बन सकता है कीर्तिमान
रनों का भी एक रिकॉर्ड उनके निशाने पर है। फैन्स इसे भी पूरा होते हुए देखना चाहते हैं। अब तक वह तीनों फॉर्मेट मिलाकर 502 मैचों में 19,902 रन बना चुके हैं, जिसमें 50 शतक और 109 अर्धशतक शामिल हैं। अब उनका टारगेट इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रनों का है।
रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ हैं, जो उनके खेलने की आक्रामकता और क्लास दोनों को दर्शाता है। लंबी पारी खेलने की क्षमता और लगातार छक्कों के दम पर मैच का रुख बदल देने की कला उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग करती है।












Click it and Unblock the Notifications