IND vs SA 1st Test: टॉस हारते ही हँस पड़े थे रोहित शर्मा, खुद ही बता दिया इसका कारण

India vs South Africa 1st Test Match: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के समय हँसने लगे थे। रोहित शर्मा ने इसके बाद एक बड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।

भारतीय कप्तान ने टॉस हारने के बाद कुछ अहम बातों का जिक्र किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने जैसे ही टॉस जीता, रोहित शर्मा हँसने लगे। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता था कि पहले बैटिंग करनी है या गेंदबाजी। रोहित शर्मा इसलिए हँसने लगे क्योंकि गेंदबाजी या बल्लेबाजी का निर्णय टेम्बा बवुमा को लेना था।

rohit sharma

टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रोहित शर्मा ने कहा कि हम पहले भी दक्षिण अफ्रीका में खेले हैं और यहाँ की कंडीशंस पता है। बारिश के मौसम की वाज से पिच के ऊपर बल्लेबाजी करना बिलकुल भी आसान काम नहीं होने वाला है।

रोहित शर्मा टॉस पर हँसे लेकिन भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाकर दक्षिण अफ्रीका ने फैसला सही साबित कर दिया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए लंच तक टीम इंडिया के तीन बल्लेबाजों को आउट कर वापस भेज दिया।

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और गिल आउट होकर पवेलियन लौट गए। लंच के बाद श्रेयस अय्यर भी आउट होकर चलते बने। पिच में उछाल काफी होने के कारण भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में देखा गया। रोहित शर्मा शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए आउट हो गए थे। कोहली ने मुश्किल स्थिति में पारी को संभाला।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में प्रसिद्ध कृष्णा को बतौर डेब्यूटांट खेलने का मौका मिला है। उनके अलावा स्पिनर के तौर पर टीम इंडिया में आर अश्विन को शामिल किया गया है। रविन्द्र जडेजा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+