IND vs SA: रोहित शर्मा चुनौती के लिए हैं तैयार, टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका को ललकारा
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें इस समय पहले टेस्ट की तैयारियों में लगी है। टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाली है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका में जाकर अब तक टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज नहीं की है। इस बार भी सीरीज जीतने की तलाश रहने वाली है।
रोहित शर्मा ने टेस्ट सीरीज को लेकर अहम बात कही है। रोहित शर्मा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाजी करने के लिए सबसे मुश्किल जगह है। यहाँ हमेशा से ही चुनौती रहती है। मैं इस चुनौती को देख रहा हूं। हम यहाँ कभी नहीं जीते हैं, अगर जीत लेते हैं तो मैं नहीं समझता कि वर्ल्ड कप में हुई हार की भरपाई होगी।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि हम वर्ल्ड कप की तुलना किसी से नहीं कर सकते हैं। भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन पर रोहित ने ख़ुशी जताई। उन्होंने कहा कि मैंने उनके अन्दर टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन करने की भावना देखी है। उम्मीद करता हूं कि उनको और ज्यादा टेस्ट मैच खेलने को मिले।
रोहित शर्मा से सवाल किया गया कि आप जीतने के लिए बैचेन होने की बात करते हैं, क्या टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऐसा कहते हैं? इस पर उनका जवाब आया कि जब भी टीम के खिलाड़ियों के पास मौका आएगा, उनको प्रदर्शन करना होगा। मैं समझ रहा हूं कि आप क्या कह रहे हैं। जल्दी ही इसका उत्तर मिलेगा, इसके बाद रोहित शर्मा की मुस्कान छूट पड़ती है। वह प्रेस वार्ता के दौरान काफी खुश दिखाई देते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसम्बर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा। इसके बाद 3 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मैच केपटाउन में खेला जाएगा। टीम इंडिया का प्रयास है कि इस बार सीरीज में जीत दर्ज की जाए। सफेद गेंद सीरीज में भारत का प्रदर्शन धांसू रहा है। टीम इंडिया ने सफेद गेंद क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका को पटखनी दी है। टी20 में सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई, वनडे में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications