IND vs SA: रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका में रच सकते हैं इतिहास, सहवाग-धोनी का बड़ा रिकॉर्ड निशाने पर
Rohit Sharma: सफेद गेंद क्रिकेट की तरफ रोहित शर्मा का बल्ला रेड बॉल क्रिकेट में भी खूब चलता है। वह गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने के रणनीति के तहत खेलते हैं और इससे टीम इंडिया को फायदा भी होता है। रोहित शर्मा की धाकड़ बैटिंग के कारण आने वाले बल्लेबाज दबाव से मुक्त होते हैं।
टीम इंडिया फ़िलहाल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है और वहां टेस्ट सीरीज खेली जानी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया वहां खेलेगी। दो टेस्ट की सीरीज 26 दिसम्बर से शुरू हो रही है। टीम इंडिया के फैन्स और खिलाड़ी इसे लेकर काफी उत्साहित होंगे। रोहित शर्मा के निशाने पर एक रिकॉर्ड है।

छक्कों के मामले में रोहित शर्मा भारतीय टीम के दो पूर्व दिग्गजों को पछाड़ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के छक्कों का कीर्तिमान रोहित ध्वस्त कर सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के वीरेंद्र सहवाग ने ही लगाये हैं।
सहवाग ने अपने टेस्ट करियर में 178 पारियां खेली थीं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 90 छक्के देखने को मिले। दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। माही ने इस फ़ॉर्मेट में कुल 144 पारियों का सहारा लिया और 78 छक्के उड़ाये। तीसरे स्थान पर रोहित हैं।
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में महज 88 पारियां ही खेली हैं और इस दौरान वह 77 छक्के जमाने में सफल रहे हैं। रोहित शर्मा के पास सहवाग और धोनी दोनों का कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए खुद को टॉप पर आने का मौका है। दो बड़ी पारियां खेलने पर वह छक्कों में टॉप पर आ सकते हैं। उनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications