IND vs SA: रोहित ने किया कमाल, छक्कों में गेल को पछाड़ा और डीविलियर्स का रिकॉर्ड किया बराबर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा क्रीज पर जाते ही तूफानी बैटिंग करने के लिए जाते हैं और गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाना उनका मुख्य लक्ष्य रहता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है।

नई गेंद के खिलाफ तूफानी बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। रोहित शर्मा तेज शुरुआत करने के बाद 40 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। इन रनों के लिए रोहित शर्मा ने महज 24 गेंदों का सामना किया।

rohit sharma

रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में क्रिस गेल का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक कैलेंडर वर्ष में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में गेल को पछाड़ दिया। हालांकि वह डीविलियर्स को पीछे छोड़ने से चूक गए लेकिन उनकी बराबरी करने में कामयाबी हासिल कर ली।

रोहित शर्मा ने एक कैलेंडर वर्ष में एकदिवसीय क्रिकेट में 58 छक्के जड़े हैं। इस मामले में वह डीविलियर्स के बराबर आ गए हैं। क्रिस गेल ने 56 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी छोटी पारी में रोहित शर्मा के बल्ले से 2 छक्के आए। इसके अलावा 6 चौके भी उन्होंने जमाए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने 10 ओवरों में ही 90 रनों का स्कोर बना दिया। रोहित और गिल ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+