IND VS SA: किसको मिलेगी जगह, कौन होगा बाहर? अफ्रीका के खिलाफ कौन होगा टीम का नया कप्तान!
IND vs SA ODI T20 Series Squad: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज़ खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम व्हाइट-बॉल चुनौती के लिए तैयार हो जाएगी। दोनों देशों के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ और उसके बाद 9 दिसंबर से पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर खड़ा हो गया है।
कौन होगा टीम का नया कप्तान (IND vs SA ODI T20 Series Squad)
वनडे सीरीज़ से पहले ही टीम इंडिया को बड़े झटके लगे हैं। नियमित कप्तान शुभमन गिल अपनी गर्दन की चोट के कारण वनडे सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चोट इतनी गंभीर है कि वह गुवाहाटी टेस्ट के बाद वनडे मैचों में भी शायद ही खेल पाएं। वहीं, उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भी ऑस्ट्रेलिया में लगी अपनी 'गंभीर' चोट से अभी उबर रहे हैं और उनका भी इस सीरीज में खेलना मुश्किल है।

टीम इंडिया में कई खिलाड़ी चोटिल
इसके अलावा साल 2025 एशिया कप फाइनल में चोटिल हुए हार्दिक पांड्या भी अपनी वापसी की राह देख रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक की वापसी टी20 सीरीज़ से हो सकती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी उनके वर्कलोड को देखते हुए वनडे सीरीज में आराम दिए जाने की संभावना है। इन चोटों के बीच फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी की है।
केएल राहुल या ऋषभ पंत को मिल सकती है कप्तानी
इन दोनों दिग्गजों ने पिछली बार अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। अब वे इस फॉर्मेट में भारत में पहली बार खेलते दिखेंगे। उनकी वापसी टीम को मजबूती और अनुभव देगी। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में कप्तानी का पद खाली हो गया है। माना जा रहा है कि केएल राहुल या ऋषभ पंत को वनडे सीरीज़ के लिए टीम की कमान सौंपी जा सकती है, जबकि टी20 सीरीज़ में सूर्यकुमार यादव ही नेतृत्व जारी रखेंगे।
टीम का आधिकारिक ऐलान जल्द ही होने की उम्मीद है। टीम की घोषणा पर सभी क्रिकेट फैंस की नज़रें टिकी हुई हैं कि इतने बड़े नामों की गैरमौजूदगी में चयनकर्ता किसे मौका देते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि भारतीय टीम को पिछले वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications