इंडिया को फिर आई नीतीश कुमार की याद! गुवाहाटी टेस्ट से पहले टीम में शामिल होंगे रेड्डी
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को कोलकाता टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था और शुभमन गिल को गर्दन में समस्या की वजह से बीच में बाहर होना पड़ा था। इस बीच अगले टेस्ट के लिए टीम में एक ऑल राउंडर को शामिल किया गया है।
नीतीश रेड्डी को टीम में बुलाया गया है, यह तय नहीं है कि गिल अगले टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं, एहतियातन रेड्डी को टीम में लाया गया है। अगले दो दिनों में स्थिति और ज्यादा साफ़ हो जाएगी। गिल नहीं खेलेंगे, तो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव निश्चित तौर पर देखने को मिलने वाला है।

कोलकाता टेस्ट मैच से पहले नीतीश रेड्डी को टीम से रिलीज कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेलने की संभावना की वजह से ऐसा किया गया था। वहां पहले अनाधिकारिक एकदिवसीय मैच में नीतीश रेड्डी के बल्ले से 37 रनों की शानदार पारी आई थी। इसके अलावा वह एक विकेट लेने में भी सफल रहे थे।
हालांकि गुवाहाटी टेस्ट मैच में नीतीश रेड्डी को टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह शायद ही मिल पाएगी। गिल की जगह किसी प्रोपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने का प्रयास रहेगा। उस कंडीशन में टीम में साई सुदर्शन को लाया जा सकता है। देवदत्त पडीक्कल भी टीम में हैं।
अब तक के अपने टेस्ट करियर में दाएं हाथ के बल्लेबाज़ नितीश नौ मुकाबलों में 386 रन जोड़ चुके हैं। उनका औसत 29.69 रहा है और इनमें ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जड़ा गया एक शानदार शतक भी शामिल है। वहीं दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करने वाले नितीश के नाम टेस्ट में कुल आठ विकेट भी दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications