IND vs SA: केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, विराट कोहली के खास क्लब में हुए शामिल
IND vs SA, KL Rahul: दक्षिण अफ्रीका में केएल राहुल ने इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। कप्तान केएल राहुल अब एक खास क्लब में शामिल गए हैं। टीम इंडिया ने दूसरी बार अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है।
विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में जाकर वनडे सीरीज हरे थी। अब केएल राहुल भी इस अहम क्लब में शामिल हो गए हैं। कोहली और राहुल दो ही ऐसे भारतीय कप्तान रहे हैं जिन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जिताई है।

पिछले 21 सालों में टीम इंडिया ने दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका में जाकर कोई द्विपक्षीय सीरीज जीती है। अजहरुद्दीन ने पहली बार अफ्रीका में भारत का नेतृत्व किया था लेकिन टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद कई कप्तान आए लेकिन सीरीज नहीं जीत पाए।
2017-18 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार अफ्रीका में जाकर एकदिवसीय सीरीज में जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह पराजित करते हुए 5-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। धोनी भी इससे पहले दो बार टीम का नेतृत्व कर चुके थे लेकिन सफलता नहीं मिली।
साल 2022 में केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था लेकिन वहां भी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को उस सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा था। इस बार फिर से केएल राहुल को ही कप्तानी करने का मौका मिला और टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को पराजित करते हुए सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। युवा टीम ने वहां जाकर अफ्रीका को बुरी तरह पछाड़ दिया। इससे पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 सीरीज बराबरी पर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications