IND vs SA: कगिसो रबाडा ने कहर बरपाया, पंजा मार पूरे किये 500 इंटरनेशनल विकेट
IND vs SA, Kagiso Rabada: दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सेंचुरियन टेस्ट मैच में कहर बरपाया है। रबाडा ने तूफानी अंदाज में गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को पीछे धकेलते हुए तहलका मचा दिया। रबाडा ने रोहित शर्मा, कोहली सहित बड़े बल्लेबाजों को आउट किया।
रबाडा ने पहले दिन के खेल में ही 5 विकेट हासिल किये। उनका पांचवां शिकार शार्दुल ठाकुर बने, वह 24 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। पिच से मिल रहे उछाल का फायदा रबाडा ने बखूबी उठाया और भारतीय बल्लेबाजों को एक के बाद एक आउट किया।

रोहित शर्मा रबाडा का पहला शिकार बने थे। उनके बाद श्रेयस अय्यर और विराट कोहली भी उनकी गेंद पर आउट हुए। रबाडा ने अपना चौथा शिकार अश्विन को बनाया और पंजा मारने के लिए शार्दुल ठाकुर को आउट करते हुए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।
रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय शिकार बनाया। रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 285 विकेट अपने नाम किये हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 157 विकेट हैं और टी20 में भी वह 58 विकेट लेने में सफलता हासिल की है। कगिसो रबाडा ने शॉर्ट गेंदों का इस्तेमाल अच्छी तरह से किया और भारतीय बल्लेबाजों को सेटअप करते हुए आउट किया। पिच से मिल रही मदद का पूरा लाभ रबाडा ने उठाया।












Click it and Unblock the Notifications