IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला?
IND vs SA 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया था, इसमें मेहमान टीम ने जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम लीड लेने में सफल रही है। दूसरे मैच में टीम इंडिया के लिए स्थिति करो या मरो वाली हो जाएगी।
दूसरा टेस्ट मैच न केवल क्रिकेट के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक ऐतिहासिक आयोजन भी होगा क्योंकि यह मैच एक नए टेस्ट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दर्शकों को मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है लेकिन इसमें अभी कुछ दिनों का समय बाकी है।

IND vs SA: कब होगा दूसरा टेस्ट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने में कुछ दिनों का समय है। कोलकाता टेस्ट तीन दिनों में समाप्त होने की वजह से यह गैप और बढ़ गया। अब दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
IND vs SA: कहां होगा यह मैच
दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, यहां पहले कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है. यह स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगा, जो असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ा गौरव का क्षण है।
जल्दी शुरू हो जाएगा मुकाबला
गुवाहाटी देश के पूर्वी भाग में स्थित है, यहाँ सूर्योदय जल्दी होता है और शाम भी जल्दी हो जाती है। दिन के उजाले का अधिकतम उपयोग करने और पूरे 90 ओवर का खेल सुनिश्चित करने के लिए भारतीय समयानुसार मैच के समय में बदलाव किया गया है। यह मैच सुबह 9:00 बजे शुरू होगा, जो सामान्य भारतीय टेस्ट मैच के समय (9:30 बजे) से आधा घंटा पहले है। टॉस का समय भी सुबह 8:30 बजे निर्धारित किया गया है।
IND vs SA: लाइव टेलीकास्ट
इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, ओटीटी पर भी मैच का सीधा प्रसारण देखने की सुविधा रहेगी, जियो-हॉटस्टार पर मुकाबले को लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications