IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच

India vs South Africa 1st T20: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। टी20 प्रारूप के लिए टीम इंडिया का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया गया है। पहले टी20 मैच में जीत दर्ज करते हुए दोनों ही टीमों का प्रयास सीरीज में बढ़त हासिल करने का होगा। हालांकि इस मैच में बारिश ने काम खराब कर दिया, तेज बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो पाया है।

सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सरजमीं पर सीरीज हराई थी। टीम इंडिया ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। फैन्स भी इस मुकाबले को लेकर उत्साहित होंगे।

india vs south africa

भारत vs दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कब है?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ज्यादा दूर नहीं है। पहला टी20 मैच 10 दिसम्बर यानी रविवार को खेला जाना है। सीरीज का यह पहला ही टी20 मुकाबला है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम रहने वाला है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कब है?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला बराबरी का हो सकता है। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हुआ। पहले यह मैच रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था लेकिन बाद में इसका समय बदल दिया गया, दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स।

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़ ,तिलक वर्मा,कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+