IND vs SA: कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच

India vs South Africa 2nd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों ही टीमों की तरफ से सीरीज में बढ़त दर्ज करने का प्रयास देखने को मिलता लेकिन बारिश ने मामला खराब कर दिया। डरबन में टॉस भी नहीं हुआ और बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा।

पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढने के बाद अब इस सीरीज में महज दो ही मुकाबले और बचे हैं। दोनों मैच जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी। दक्षिण अफ्रीका के पास घरेलू मैदान का एडवांटेज रहेगा। भारतीय टीम को भी कम नहीं माना जा सकता है।

india vs south africa

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 कब है?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच जल्दी ही है। पहले और दूसरे टी20 मैच के बीच ज्यादा गैप नहीं रखा गया है। टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसम्बर को खेला जाएगा। दोनों टीमों की तरफ से इस मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त का प्रयास रहेगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 कहां है?

दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच काफी अहम रहने वाला है। यह मैच गायबेरखा में खेला जाएगा। नाम काफी अजीब लग रहा होगा लेकिन यह पुराना शहर है जिसका नाम बदला गया है। पोर्ट एलिजाबेथ का नाम बदल दिया गया है। अंग्रेजी में (Gqeberha) स्पेलिंग अलग है लेकिन इसे उच्चारित गायबेरखा किया जाता है। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 8 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दोनों टीमों का प्रयास मैच जीतकर बढ़त लेना होगा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम: रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेकलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, नांद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन, मार्को जानसन, डोनोवन फरेरा, लिज़ाद विलियम्स।

भारतीय टीम: यशस्वी जयसवाल, शुबहमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, इशान किशन, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, रुतुराज गायकवाड़ ,तिलक वर्मा,कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+