IND vs SA: कब और कहां होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 में मुकाबला?
IND vs SA Super 8 T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ग्रुप स्टेज की बाधाओं को पार करने के बाद अब असली जंग 'सुपर-8' में शुरू होने वाली है। क्रिकेट फैंस की निगाहें अब भारत और साउथ अफ्रीका के मैच पर टिकी हुई हैं, सुपर आठ में यह एक बड़ा मैच है।
भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं, ऐसे में यह मैच तय करेगा कि सेमीफाइनल की राह किसके लिए आसान होगी। इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा देगी।

IND vs SA: कब होगा मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस टी20 विश्व कप का मुकाबला अब ज्यादा दूर नहीं है। लीग स्टेज खत्म होते ही सुपर आठ चरण शुरू होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर 22 फरवरी को होने वाली है। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
IND vs SA: कहां होगा मुकाबला
सुपर आठ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 22 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा। इसका टॉस शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। स्टेडियम खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।
अब तक का कैसा रहा भारत का सफर
टीम इंडिया ने लीग चरण में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। ग्रुप ए में भारत ने अपने सभी चारों मैचों में जीत दर्ज करते हुए टॉप स्थान के साथ अगले चरण में जगह बनाई है। टीम इंडिया ने इस सफर में पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और यूएस जैसी टीमों को पराजित किया है।
साउथ अफ्रीका ने भी किया दमदार प्रदर्शन
उधर साउथ अफ्रीका ने भी धमाकेदार अंदाज में खेल दिखाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ उनको डबल सुपर ओवर में जीत दर्ज करने का मौका मिला था। अफ्रीकी टीम ने भी ग्रुप डी में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए तहलका मचाया है। आठ अंक लेकर साउथ अफ्रीका ने सुपर आठ में एंट्री की है और अब भारतीय टीम का सिर दर्द बढ़ाने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications