IND vs SA: कब और कहां होगा भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच?

IND vs SA 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक टी20 सीरीज के समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार है। ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत हासिल की, जबकि दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए। अब फोकस शिफ्ट हो गया है रेड बॉल क्रिकेट पर, जहां टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी।

इस टेस्ट सीरीज की कप्तानी युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल के हाथों में होगी, गिल की अगुआई में भारत घरेलू सरजमीं पर एक नई शुरुआत करना चाहेगा। उनकी कप्तानी में यह तीसरी टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर वह कप्तान बने थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उनकी लीडरशिप देखने को मिली थी।

ind vs sa

IND vs SA: पहला टेस्ट कब?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अभी थोड़ा समय है। ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की वापसी के बाद मुकाबला होगा लेकिन उतना ज्यादा गैप भी नहीं है। यह टेस्ट मुकाबला 14 नवंबर से शुरू हो रहा है।

IND vs SA: कहां होगा पहला टेस्ट?

इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मौसम के हिसाब से इस समय यह बेस्ट वेन्यू है, जिसमें टॉस सुबह 9 बजे और पहली गेंद 9:30 बजे फेंकी जाएगी।

IND vs SA: कैसे देखें लाइव मुकाबला

इस रोमांचक टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जहां दर्शक हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में लाइव कमेंट्री का आनंद ले सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट प्रेमी अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर आसानी से इस मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।

भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+