IND vs SA: जडेजा कोलकाता में लिखेंगे नया इतिहास, रिकॉर्ड बुक होगी ध्वस्त, बन जाएंगे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय
IND vs SA: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आगामी टेस्ट मैच में एक अविश्वसनीय और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। उनकी फॉर्म धाकड़ चल रही है और रिकॉर्ड भी बेहद करीब है।
अगर जडेजा 10 रन और बनाते हैं, तो वह एक ऐसे क्लब में शामिल हो जाएंगे, जहाँ ज्यादा नाम नहीं हैं। दुनिया के कुछ ही प्लेयर्स ने इस तरह का रिकॉर्ड बनाया है, उनमें कपिल देव का नाम भी शामिल है।

यदि वह इस मैच में सिर्फ 10 रन और बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 4000 रन और 300 विकेट का दुर्लभ डबल पूरा करने वाले दुनिया के केवल चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। सिर्फ तीन ही देशों के खिलाड़ी इस कीर्तिमान तक पहुँच पाए हैं। इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी का नाम भी है।
कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय
जडेजा का यह संभावित कीर्तिमान भारतीय क्रिकेट के लिए एक विशेष उपलब्धि होगी। यदि वह ऐसा करते हैं, तो वह महान कपिल देव के बाद इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले केवल दूसरे भारतीय क्रिकेटर होंगे। कपिल देव ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5248 रन बनाए और 434 विकेट भी हासिल किये।
जडेजा ने अब तक अपने करियर में 87 टेस्ट मैचों की 129 पारियों में 3990 रन बनाए हैं। यानी, उन्हें 4000 टेस्ट रनों के आंकड़े को छूने के लिए दो या तीन शॉट्स की जरूरत है। इसके अलावा, उनके नाम पहले से ही 338 टेस्ट विकेट दर्ज हैं, जिसका मतलब है कि 300 विकेट का माइलस्टोन वह पहले ही पार कर चुके हैं।
शमी को पछाड़ने के करीब बुमराह
उधर जसप्रीत बुमराह भी मोहम्मद शमी का एक आंकड़ा पार करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। वह शमी के टेस्ट विकेटों का आंकड़ा पीछे छोड़ने के करीब तेजी से बढ़ रहे हैं। बुमराह के नाम 226 टेस्ट विकेट हैं और शमी ने 229 विकेट अपने नाम किये हैं। 4 विकेट लेते ही बुमराह आगे निकल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications