IND vs SA: 11 गेंद पर गिरे छह विकेट, भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, 6 खिलाड़ी शून्य पर आउट
IND vs SA 2nd Test: केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भारत का खेल भी कुश उसी तरह का रहा है। पहली पारी में टीम इंडिया महज 153 रनों पर आउट हो गई। टीम इंडिया ने 11 गेंद में ही अपने 6 विकेट गंवा दिए और ऑल आउट हो गई। हालांकि भारत के पास 98 रनों की बढ़त है।
अंतिम सेशन में टीम इंडिया के लिए कोहली और राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे। स्कोर 4 विकेट पर 153 रन था और यही अंतिम स्कोर भी साबित हुआ। 153 पर भारत के सभी 6 विकेट गिर गए और टीम इंडिया आउट हो गई। सबसे पहले केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट हुए।

राहुल के जाने पर विकेटों का सिलसिला शुरू हो गया। जडेजा और बुमराह बिना खाता खोले आउट हुए। उनके बाद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा भी खाता नहीं खोल पाए। 11 गेंद में ही टीम इंडिया ने 6 विकेट गंवा दिए और 153 पर ऑल आउट हुई। दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा, एनगिडी और बर्गर ने 3-3 विकेट झटके।
टीम इंडिया का यह शर्मनाक प्रदर्शन कहा जा सकता है। भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज इस पारी में जीरो पर आउट हो गए। अगर कोहली 46 रन नहीं बनाते तो टीम इंडिया की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती। एक ही दिन में दोनों टीमें ऑल आउट हो गई। पहले दिन की खास बात यह भी रही कि दोनों पारियों में दोनों टीमों से एक भी फिफ्टी नहीं लगी।
दक्षिण अफ्रीका को 55 पर आउट करने के बाद भारतीय टीम के पास एक बड़ी बढ़त का मौका था लेकिन इसे गंवा दिया। अब दक्षिण अफ्रीकी टीम वापस टक्कर दे सकती है। घरेलू मैदान का फायदा उठाने का प्रयास मेजबान टीम कर सकती है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों से इस तरह के खेल की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
विराट कोहली क्रीज पर जमे हुए थे लेकिन एक छोर से विकेट गिरता देखकर वह भी अंत में चलते बने। मेजबान टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी की है।












Click it and Unblock the Notifications